5
(1)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। स्थानीय उद्यमियों एवं व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर के पारंपरिक उत्पादों, कृषि उत्पादों एवं एमएसएमई इकाइयों के निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, डाक अधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग, APEDA, DGFT, EPCH, एमएसएमई एवं उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों सहित कई अधिकारी, विशेषज्ञ और स्थानीय उद्यमी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आयात-निर्यात की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सीमा शुल्क नियम, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं तथा एमएसएमई के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर लतीफी एक्सपोर्टर, एग्रोपॉइंट FPO, स्टेपिफाई, उपजगुरु, अध्यावी फूड्स, मीरनचक क्लस्टर, मोहे देशी और A.R. हैंडलूम्स सहित कई उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। इससे नए उद्यमियों को निर्यात कारोबार की संभावनाओं और चुनौतियों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने उद्यमियों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया।

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन, उद्योग विभाग एवं संबंधित निर्यात संवर्धन परिषदें स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: