5
(1)

भाजपा जिलामंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के पूर्णिया आगमन की दी जानकारी

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने आगामी 4 नवंबर को पूर्णिया में आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अभियान में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

नूतन गुप्ता ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, जबकि उनका दल स्वयं संवैधानिक मूल्यों का सम्मान नहीं करता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई स्पष्ट विकास नीति नहीं है और वह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने में जुटा है।

दिल्ली की रैली को लेकर भी विपक्ष पर हमला

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की ओर से आयोजित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलामंत्री ने इसे असफल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के पास देश और जनता के विकास के लिए न तो स्पष्ट नीति है और न ही सकारात्मक दृष्टिकोण।

नूतन गुप्ता ने कहा कि देश की जागरूक जनता विपक्ष की राजनीति को समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदाता विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम और आरोपों का जवाब देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नूतन गुप्ता ने 4 नवंबर को पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: