5
(2)

हाईकोर्ट की खंडपीठ, मेट्रो सेवा और राजधानी एक्सप्रेस सहित छह प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा आग्रह पत्र

पूर्णिया। भागलपुर जाने के क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चुनापुर सैन्य हवाई अड्डे पहुंचे। यहां पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त मुलाकात और बातचीत हुई।

मौके पर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया के सर्वांगीण विकास से जुड़ी छह प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आग्रह पत्र सौंपा। इसमें पूर्णिया में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना, हिंदू विश्वविद्यालय की शाखा खोलने, मखाना बोर्ड की स्थापना, खुश्कीबाग रेलवे ओवरब्रिज पर फोरलेन फ्लाईओवर निर्माण, मेट्रो सेवा शुरू करने तथा राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन की मांग शामिल है।

विधायक ने कहा कि पूर्णिया सीमांचल का प्रमुख केंद्र है। यहां आधारभूत संरचना, शिक्षा, रेल और हवाई संपर्क सुविधाओं का विस्तार होने से पूरे सीमांचल के विकास को नई गति मिलेगी। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा, व्यापार तथा आवागमन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: