0
(0)

नवगछिया में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी गुरू सेवक पोद्दार की पुत्री सहजो कुमारी उर्फ साक्षी ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट, मानसिक प्रताड़ना एवं जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी मक्खातकिया निवासी सुमन कुमार के साथ 7 अगस्त को तेतरी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल चली गई, जहां प्रारंभिक दिनों में उसे ठीक से रखा गया, लेकिन कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार बदल गया।

आरोप है कि सास सलीमा देवी, चचेरा ससुर श्रीकांत सहनी, रानी देवी, भैंसुर संतोष सहनी, शिवजी सहनी एवं नीलम देवी दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। सभी नामजद लोगों द्वारा चार लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी और मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। साथ ही यह भी कहा जाता था कि यदि दहेज नहीं मिला तो उसके पति की दूसरी शादी कर दी जाएगी।

पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के दो महीने बाद उसका पति काम के सिलसिले में गुरुग्राम (हरियाणा) चला गया, जहां वह भी उसके साथ गई थी। वहां भी पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता के अनुसार, उसके पति के मित्र धीरज कुमार, सुजीत कुमार एवं अजीत कुमार अक्सर कमरे पर आते थे और देर रात तक पार्टी करते थे। इसका विरोध करने पर उसके साथ पति एवं उसके दोस्तों द्वारा मारपीट की जाती थी और लगातार धमकियां दी जाती थीं।

महिला थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: