0
(0)

नवगछिया:
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बिहपुर प्रखंड स्थित डाक बंगला परिसर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की वर्चुअल निगरानी राज्य संघ के सचिव गौरी शंकर द्वारा की गई।

इस चुनाव में सर्वसम्मति से बिहपुर प्रखंड के युवा समाजसेवी एवं खेलप्रेमी उत्तम कुमार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अनुभवी खेल पदाधिकारी ज्ञानदेव कुमार को एक बार फिर जिला सचिव के पद पर बरकरार रखा गया, जिससे संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही राज्य संघ के सचिव गौरी शंकर ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में नवगछिया में बॉल बैडमिंटन खेल को नई दिशा और गति मिलेगी।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि वे जिले में इस खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक इस खेल को पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा और सूरज कुमार सहित राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अविनाश कुमार शर्मा, राजा कुमार, विद्यासागर कुमार, आशीष कुमार उर्फ सन्नी, पुष्कर कुमार, आदित्य राज, गोल्डन कुमार एवं त्रृषि कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार एवं सचिव ज्ञानदेव कुमार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने नए नेतृत्व से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने की उम्मीद जताई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: