Month: April 2026

Noimg

वाहन चोरी व शराब तस्करी पर पुलिस सख्त, डीएसपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।भागलपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और शराब तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सिटी डीएसपी अजय चौधरी स्वयं सड़क पर उतरकर मारवाड़ी पाठशाला के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। वाहनों के कागजात की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। कई वाहनों की तलाशी लेकर अवैध शराब की तस्करी एवं चोरी के मामलों पर नजर रखी गई। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन […]

Noimg

मिडिल ईस्ट युद्ध में भागलपुर के इंजीनियर की मौत, 20 दिन बाद घर पहुंचा शव || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले भागलपुर निवासी इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह का शव करीब 20 दिन बाद उनके पैतृक आवास मशाकचक पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार देवनंदन प्रसाद सिंह बिश्नोई कंपनी के जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे ईरान से जहाज लेकर भारत लौट रहे थे। इसी दौरान होर्मुज की खाड़ी के समीप उनके जहाज पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से […]

Noimg

तरडीहा में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनू धाम स्थित तरडीहा गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 गोनू बाबा धाम मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर की गई। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। राम दरबार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार अयोध्या धाम से पधारे स्वरूप सरकार के सानिध्य में […]

Noimg

लोकसभा में सांसद अजय मंडल ने उठाया भागलपुर की प्रसारण सेवाओं का मुद्दा ,|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र भागलपुर की आकाशवाणी एवं दूरदर्शन सेवाओं की स्थिति, डिजिटल विस्तार, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में प्रसारण सेवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने भागलपुर में प्रसारण सुविधाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक सामुदायिक रेडियो सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि आकाशवाणी भागलपुर आधुनिक डिजिटल स्टूडियो से सुसज्जित है और प्रतिदिन 17 घंटे से […]

Noimg

मिड-डे मील खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, विधायक मिथुन यादव ने किया स्कूल का निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर होते देख विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से भागलपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही नाथनगर के विधायक मिथुन यादव गुरुवार को विद्यालय पहुंचे और […]

Noimg

PURNIA: प्रेमी ने युवती को गल्ला व्यवसायी को बेचा, बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म — 5.80 लाख नकद व हथियार बरामद || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में घर से भागी एक युवती को उसके ही प्रेमी ने पैसे के लालच में एक गल्ला व्यवसायी को बेच दिया। युवती का सौदा करीब 2 लाख रुपये में किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और भारी मात्रा में नकद राशि व अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि युवती को गुलाबबाग क्षेत्र में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी व्यवसायी प्रहलाद कुमार जायसवाल युवती को बाहर जाने नहीं देता था और उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों की सूचना पर खुला मामलायुवती के […]

Noimg

PURNIA: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या — 42 किमी दूर फेंका शव, खुद पहुंची थाने || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया :पूर्णिया जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर करीब 42 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी उमेश कुमार सिंह (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सुनीता देवी (40), उसके प्रेमी पवन कुमार और पवन के पिता महेंद्र भगत को गिरफ्तार कर लिया है। गला रेतकर की हत्या, शरीर पर कई […]

Noimg

PURNIA: मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु फुटबॉल खेल विधा के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए गुरुवार को स्थानीय जिला स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के ज्ञापांक 1693 दिनांक 20 फरवरी 2026 के विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से बालक वर्ग के 104 तथा बालिका वर्ग की 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपस्थित खिलाड़ियों का विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया। दोनों परीक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया […]

Noimg

PURNIA: हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सेवा, साहस और निस्वार्थ […]

Noimg

PURNIA: हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। अंजनी पुत्र संकटमोचन महाबली हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हनुमान […]