0
(0)

भागलपुर।भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनू धाम स्थित तरडीहा गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 गोनू बाबा धाम मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर की गई।

कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। राम दरबार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

आयोजन समिति के अनुसार अयोध्या धाम से पधारे स्वरूप सरकार के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ के साथ श्री राम कथा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित राजीव लोचन सरन जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित हैं।

महोत्सव के यजमान अजय शुक्ला एवं शशिकांत शुक्ला सहित गांव के कई गणमान्य लोग आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मारुति नंदन चौधरी, राजेंद्र पांडेय, बिनोद शुक्ला, मोनू चौबे, पंकज शुक्ला, चंदन शुक्ला, मृत्युंजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: