April 2, 2026
तरडीहा में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनू धाम स्थित तरडीहा गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 गोनू बाबा धाम मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर की गई। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। राम दरबार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार अयोध्या धाम से पधारे स्वरूप सरकार के सानिध्य में […]