


भागलपुर।भागलपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और शराब तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सिटी डीएसपी अजय चौधरी स्वयं सड़क पर उतरकर मारवाड़ी पाठशाला के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। वाहनों के कागजात की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। कई वाहनों की तलाशी लेकर अवैध शराब की तस्करी एवं चोरी के मामलों पर नजर रखी गई।

सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी और शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा













