0
(0)

पूर्णिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में घर से भागी एक युवती को उसके ही प्रेमी ने पैसे के लालच में एक गल्ला व्यवसायी को बेच दिया। युवती का सौदा करीब 2 लाख रुपये में किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और भारी मात्रा में नकद राशि व अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि युवती को गुलाबबाग क्षेत्र में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी व्यवसायी प्रहलाद कुमार जायसवाल युवती को बाहर जाने नहीं देता था और उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

परिजनों की सूचना पर खुला मामला
युवती के घर से भागने के बाद परिजन सामाजिक संकोच के कारण थाना नहीं पहुंचे थे। बाद में जब उन्हें जानकारी मिली कि युवती गुलाबबाग के गुंडा चौक स्थित एक घर में बंधक है, तब 31 मार्च को भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

छापेमारी में युवती बरामद, भारी मात्रा में हथियार जब्त
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और मौके से आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो रिवॉल्वर, 157 जिंदा कारतूस, 7 खोखा, 11 बैंक पासबुक, जमीन के कागजात और 5 लाख 80 हजार 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घर से सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

प्रेमी के खिलाफ भी दर्ज होगा केस
एसपी ने बताया कि युवती को शादी का झांसा देकर 13 महीने पहले भगाने वाले युवक ने ही उसे व्यवसायी के हाथों बेच दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

मेडिकल जांच और आगे की कार्रवाई
बरामद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियारों और नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। साथ ही आयकर विभाग को भी इस संबंध में सूचना दी जाएगी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: