0
(0)

नवगछिया ।जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (पीएम श्री स्कूल) में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा समारोहपूर्वक की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य एस.के. चौधरी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

प्राचार्य एस.के. चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगामी शैक्षणिक योजनाओं एवं विद्यालय में शुरू होने वाले विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने पटना संभाग में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्ववर्ती छात्रों तथा अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया।

परीक्षा प्रभारी डॉ. डी.के. सिंह एवं अमूल्य कुमार वर्मा के सहयोग से कक्षावार परिणाम घोषित किए गए।

कक्षावार सफल छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे —
कक्षा 6: संकल्प श्रवण प्रथम, प्रीतम कुमार
द्वितीय, बादल कुमार तृतीय

कक्षा 7: रोशन कुमार प्रथम, सूरज द्वितीय, युवराज तृतीय

कक्षा 8: सोफिया नाज प्रथम, हिमांशु राज द्वितीय, रितिका कुमारी तृतीय

कक्षा 9: अभिषेक कुमार प्रथम, अभिमन्यु कुमार द्वितीय, अमन यादव तृतीय

कक्षा 11 (विज्ञान): नेहा रानी प्रथम, अभिलाषा कुमारी द्वितीय, स्नेहा भारती तृतीय

कक्षा 11 (वाणिज्य): ईशा रानी प्रथम, दीपू कुमारी द्वितीय, स्मृति राज एवं काव्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

ओवरऑल प्रदर्शन में अभिषेक कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में योगदान देने वाले पीजीटी अंग्रेजी शिक्षक मुरलीधर झा एवं ओजिनके तिवारी का शिक्षकों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत भी किया गया।

समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: