


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से एक ही परिवार के चार सदस्य हज यात्रा के लिए रवाना हुए। तारापुर गाजीपुर निवासी मो. रशिद, मो. तनवीर, नाजिया बीबी और अंजुम आरा ने पवित्र यात्रा के लिए रेल मार्ग से प्रस्थान किया।
रवाना होने से पहले सभी यात्रियों ने बताया कि वे जीवन में सुख-शांति और देश में अमन-चैन की दुआ करने के उद्देश्य से हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा, जहां परिजन और शुभचिंतक उन्हें विदा करने पहुंचे।

इस मौके पर जदयू नेता नोमान अंसारी भी सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और यह यात्रा आत्मिक शुद्धि एवं भाईचारे का संदेश देती है।
विदाई के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे और सभी ने यात्रियों के सकुशल यात्रा एवं वापसी की दुआ की।
















