5
(1)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चौबे परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुस्तक के साथ अपनी लिखित पुस्तक “त्रिनेत्र” भेंट की। इसके साथ ही बिहार को हरित और समृद्ध बनाने के संकल्प के तहत एक पौधा भी उपहार स्वरूप दिया।

बैठक में बिहार की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा हुई। अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर, भागलपुर, बांका और सीतामढ़ी को प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने भगवान श्रीराम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों, विक्रमशिला की पावन भूमि और मंदार पर्वत जैसे धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर दिया।

दोनों नेताओं के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और राज्य के विभिन्न जिलों के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक सहमति बनी। यह मुलाकात बिहार के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: