April 30, 2026
PURNIA : फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया राज्य में तीसरे स्थान पर, डीएम अंशुल कुमार सम्मानित || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया।भारत सरकार की एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत संचालित ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिला राज्य के शीर्ष जिलों में शामिल हो गया है। बेहतर कार्य निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को पटना मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2,24,630 लाभार्थियों में से अब तक 1,00,363 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है, जो कुल 44.7 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर है। वहीं जिले में पीएम किसान सहित अन्य श्रेणी के कुल 1,87,600 किसानों को डिजिटल पहचान प्रदान की जा चुकी है। प्रशासन ने बताया कि भविष्य में कृषि विभाग […]