5
(1)



नवगछिया । भीषण गर्मी को देखते हुए बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी के बर्तनों में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया, ताकि गर्मी में बेजुबान पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम उनके लिए पानी की व्यवस्था करें, जिससे उन्हें भटकना न पड़े।



शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकांश जलस्रोत सूख जाते हैं, जिसके कारण कई पक्षी प्यास से दम तोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने घरों के बाहर या छतों पर छोटे-छोटे जलपात्र रख दें, तो इससे अनेक पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आम लोगों से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार सिंह, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. मो. खालिद, प्रो. अमर कुमार सिंह, किशोर गौरव झा, अशोक सिंह, अंकित कुमार, हेमंत कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप प्रसाद, ललन झा एवं मो. शकील सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: