April 29, 2026
BHAGALPUR : भागलपुर में ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल को, युवाओं को मिलेगा करियर व कौशल विकास का मार्गदर्शन || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर ।चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना (सीआईएमपी) द्वारा बिहार के युवाओं के लिए करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ का आयोजन किया जा रहा है। भागलपुर जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 30 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल, भागलपुर में संपन्न होगा। इससे पूर्व इसका सफल आयोजन आरा में किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक करियर अवसरों, कौशल विकास और उभरती तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए इसमें विशेष मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में एआई आधारित कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग सत्र, कौशल मानचित्रण गतिविधियां तथा प्रमाण पत्र वितरण जैसे महत्वपूर्ण आयोजन शामिल रहेंगे। उत्कृष्ट […]