5
(1)



पूर्णिया।प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा फसल क्षति के मामलों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया एवं सहायक निदेशक द्वारा धमदाहा प्रखंड के इटहरी पंचायत स्थित प्रियंकर ग्राम में रबी फसल 2025-26 के अंतर्गत प्राप्त कृषि इनपुट अनुदान आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया गया।


जानकारी के अनुसार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में हुई असामयिक वर्षा, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके मद्देनजर प्रभावित किसानों द्वारा अनुदान के लिए आवेदन किया गया है।

स्थल निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक तथा एटीएम/बीटीएम कर्मियों को निर्देश दिया कि कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का सत्यापन कार्य अविलंब पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा केवल वास्तविक रूप से क्षति झेलने वाले किसानों के आवेदन ही अग्रसारित किए जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जांच कार्य सूक्ष्मता से किया जाए ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ न मिल सके। जांच के बाद आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत या अस्वीकृत कर मुआवजे की राशि समय पर किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने पर जोर दिया गया।

कृषि विभाग ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की भरपाई के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: