5
(1)



पूर्णिया।भारत सरकार की एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत संचालित ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिला राज्य के शीर्ष जिलों में शामिल हो गया है। बेहतर कार्य निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को पटना मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।


जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2,24,630 लाभार्थियों में से अब तक 1,00,363 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है, जो कुल 44.7 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर है। वहीं जिले में पीएम किसान सहित अन्य श्रेणी के कुल 1,87,600 किसानों को डिजिटल पहचान प्रदान की जा चुकी है।

प्रशासन ने बताया कि भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे एवं पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा और कृषि व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान के नाम से जमीन की जमाबंदी, आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एवं भूमि संबंधी दस्तावेज आवश्यक हैं। किसान अपने संबंधित हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या नजदीकी सीएसपी केंद्र के माध्यम से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी किसानों से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: