5
(1)



पूर्णिया।जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। गुरुवार को पूर्णिया जिले में संचालित गैस एजेंसियों द्वारा कुल 9191 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए।



अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 9604 गैस उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की मांग की थी, जिसके विरुद्ध नियमानुसार 9191 सिलेंडरों का वितरण कर दिया गया। वहीं गैस एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 17,475 गैस सिलेंडर सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और गैस एजेंसियों द्वारा पूर्व की तरह नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र लगभग 45 दिनों तथा शहरी क्षेत्रों में करीब 25 दिनों का निर्धारित है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में आकर अनावश्यक बुकिंग या गैस एजेंसियों के काउंटर व गोदामों पर भीड़ न लगाएं। नियमानुसार बुकिंग कराने पर समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06454-242319, 242317 एवं 242320 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: