Noimg

Naugachia: महानवमी पर भव्य महाआरती के साथ मंगला आरती अनुष्ठान का समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंगा आरती की तर्ज पर मां वैष्णवी और भगवान भोलेनाथ की हुई आराधना, तीन पंडितों के सानिध्य में नवरात्र भर चला धार्मिक अनुष्ठान नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला परिसर के श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर एवं मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आयोजित मंगला आरती अनुष्ठान का समापन महानवमी के अवसर पर भव्य महाआरती के साथ हुआ। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में गंगा आरती की तर्ज पर विशेष मंगला आरती आयोजित की गई, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां वैष्णवी और भगवान भोलेनाथ की आराधना की। महानवमी के दिन आयोजित महाआरती के दौरान मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और आरती के स्वरों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। […]

Naugachia: सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय विशाल कुमार की मौत, आठ साल पहले पिता को खो चुकी मां का बुझा इकलौता सहारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फूड प्लाजा के पास पल्सर और बुलेट की टक्कर में गई जान, छोटे भाई की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण पर गहराया संकट नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के फूड प्लाजा के पास पल्सर और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में तेतरी निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई। विशाल एक होटल में डिलीवरी बॉय का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तेतरी गांव में शोक का माहौल है। विशाल कुमार स्वर्गीय संजीव पोद्दार का पुत्र था। […]

Bhagalpur: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कन्या पूजन के साथ संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, मां की महाआरती में शामिल हुए महासमिति के पदाधिकारी; दशमी पर होगा कलश विसर्जन भागलपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को भागलपुर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर कन्या पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह से देर शाम तक मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और समाज के कल्याण की कामना की। अलग-अलग परंपराओं के अनुसार हुई पूजा-अर्चना महानवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज में होटल प्रबंधक को गोली मारकर हमला, रुपये छीनने का प्रयास- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ड्यूटी से घर लौट रहे कंचन कुमार सिंह का बाइक सवार अपराधियों ने किया पीछा, तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे छह बदमाश भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज में अपराधियों ने एक होटल प्रबंधक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। होटल में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे कंचन कुमार सिंह का तीन बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने पीछा किया। इसके बाद उन पर गोली चला दी। गोली उनके घुटने के नीचे लगी। अपराधियों ने रुपये छीनने का भी प्रयास किया। घायल होटल प्रबंधक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह अपराधी कंचन कुमार सिंह के अनुसार, रविवार की रात […]

Bhagalpur: भागलपुर में मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; शव सड़क पर रखकर चार घंटे तक जाम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

डीएम-एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, विधायक मिथुन कुमार पहुंचे; छह बच्चों के सिर से उठा मां का साया भागलपुर। जिले के बाईपास थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मंदिर में पूजा करने जा रही महिला की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान स्थानीय विधायक मिथुन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास […]

Bhagalpur: बरोहिया गांव में तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 21 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव अनुमंडल के किशनदासपुर अंतर्गत बरोहिया गांव में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल को देखने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में रानीदियरा, डीहाड़ी, बाकिया दियारा, किशनदासपुर, बड़ी नाकि और अठनिया सहित आसपास के गांवों के कुल 15 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर जोर आजमाइश की। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाएगा। […]

Bhagalpur: एक ही घर से निकले दो सितारे, पति-पत्नी ने रचा सफलता का इतिहास; अमित को 8वां तो संयुक्ता को मिला 24वां स्थान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बल्लीकित्ता गांव के दंपती ने वर्षों के संघर्ष के बाद हासिल की स्थायी सहायक प्रोफेसर बनने की उपलब्धि, अतिथि और संविदा शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के बाद मिली सफलता। प्रदीप विद्रोही भागलपुर/बांका। संघर्ष की राह लंबी हो, मंजिल का इंतजार कठिन हो और भविष्य अनिश्चित नजर आए, तब भी अगर हौसले बुलंद हों तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत बल्लीकित्ता गांव के दंपती डॉ. अमित कुमार और संयुक्ता भारती ने कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है। बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की स्थायी सहायक प्रोफेसर परीक्षा में पति-पत्नी दोनों ने सफलता हासिल कर अपनी मेहनत, धैर्य और अकादमिक समर्पण का परिचय दिया है। अनारक्षित श्रेणी में डॉ. अमित […]

Naugachia: जदयू के नवगछिया जिला महासचिव बने प्रमोद चौबे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, प्रमोद चौबे ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रमोद चौबे को नवगछिया जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके इस पद पर नियुक्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रमोद चौबे ने कहा कि वे पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा, त्याग और समर्पण के साथ काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के हित में हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रमोद चौबे को जिला महासचिव […]

Naugachia: पशु चोरी के संदेह में छोड़े गए पिकअप और बाइक के मालिकों समेत अज्ञात पर प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

डुमरिया चौक पर संदिग्धों को खदेड़ने के बाद वाहन छोड़कर हुए थे फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के पास पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों द्वारा संदिग्धों को खदेड़ने और उनके वाहन छोड़कर फरार होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात डुमरिया चौक के पास ग्रामीणों को कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पीछे आते देख संदिग्ध एक पिकअप वैन और बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के विरोध में […]

Naugachia: तिनटंगा-कहलगांव जलमार्ग पर आपदा के दोनों जहाजों का परिचालन बंद, फेरी सेवा जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कागजात की वैधता समाप्त होने के कारण रोका गया संचालन, जीएस फेरी सेवा के दो जहाज कर रहे परिचालन नवगछिया। तिनटंगा करारी से कहलगांव के बीच गंगा जलमार्ग पर आपदा प्रबंधन के तहत संचालित दोनों जहाजों का परिचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि, इस मार्ग पर जीएस फेरी सेवा के जहाजों का संचालन पूर्व की तरह जारी है। इससे गंगा पार करने वाले यात्रियों को फेरी सेवा के माध्यम से आवागमन की सुविधा मिल रही है। जीएस फेरी सेवा के कर्मी दिलीप कुमार झा ने बताया कि पहले इस मार्ग पर फेरी सेवा का एक जहाज संचालित होता था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए दो जहाज चलाए जा रहे हैं। दोनों जहाज नियमित रूप से परिचालन कर […]