5
(2)

सावन के प्रत्येक रविवार डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया जाएगा शिविर

भागलपुर। समाजसेवी संगठन एवं उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना संघर्ष समिति की ओर से श्रावणी मेला-2026 के दौरान आयोजित होने वाले सेवा शिविर की तैयारी को लेकर कचहरी परिसर स्थित मस्जिद के पीछे शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिस्ता चौक स्थित बक्सा दुकान के सामने सेवा शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सावन माह के प्रत्येक रविवार को डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए संचालित किया जाएगा।

बैठक में सेवा शिविर के सफल संचालन, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने शिविर को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: