Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: बोल बम’ से ‘लाल सलाम’ तक: कांवर यात्रा में क्यों बदल रही है भोले के भक्तों की जुबान!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भक्ति में नई पीढ़ी का नया अंदाज, परंपरा और अनुशासन पर उठने लगे सवाल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की पगडंडियों पर कभी सिर्फ ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई देती थी। हर कदम पर विनम्रता, हर जयकारे में श्रद्धा और हर स्वर में भोलेनाथ के प्रति समर्पण झलकता था। लेकिन अब कांवर यात्रा का रंग कुछ बदला-बदला नजर आने लगा है। भक्ति तो है, लेकिन उसके बोल बदल गए हैं। परिधान में नए फैशन का समावेश हो गया है। शिवभक्त अब भगवान से मान-मनुहार कम और सीधे संवाद, यहां तक कि चुनौती भरे अंदाज में जयकारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।कांवरियों के बीच इन दिनों ऐसे नारे सुनाई दे रहे हैं – बाबा तुमको लाल सलाम…,बाबा […]

Noimg

Bhagalpur: अंगिका गीतों को मधुर आवाज देकर अंग की अर्पिता खूब जादू बिखेर रही- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कवि, गीतकार, और गायकी जैसे हुनर से संपन्न अर्पिता अंगिका के प्रति अपनी रुचि को लेकर कहती हैं – अक्सर मुझे यह सोचकर टीस होती है कि जब नानी, दादी इस दुनिया में नहीं रहेंगी, तो उत्सव-महोत्सव और शादी-विवाह में हमारे संस्कार गीत कौन गाएगा. लगभग लुप्त हो चुके संस्कार गीतों को मैं भविष्य में जीवित देखना चाहती हूं. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अर्पिता प्रदेश के संस्कार गीतों को अंगिका में ढालकर उन्हें अपनी मिट्टी की भाषा में मंच देने का प्रयास कर रही हैं. प्रदीप विद्रोही भागलपुर. इन दिनों भागलपुर यानी अंग की कवि व गीतकार अर्पिता चौधरी अंगिका गीतों को अपनी सुमधुर आवाज देकर खूब नाम कमा रही है. उत्सव, महोत्सव के दौरान अंग […]

Noimg

Bhagalpur: 36 वर्षों से हर सोमवार बाबा बासुकीनाथ के चरणों में होती है हाजिरी, सांसद अजय मंडल की अनोखी शिव भक्ति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावण में विभिन्न उत्तरवाहिनी गंगा तट से स्वयं भरते हैं गंगाजल, वर्षों से कांवरियों की सेवा भी है जीवन का अभिन्न हिस्सा। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन की पहली किरण के साथ ही जब ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा अंग प्रदेश गूंज उठता है, तब भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल की एक अलग ही पहचान सामने आती है। राजनीति की व्यस्तताओं और जनप्रतिनिधि के दायित्वों के बीच वे पिछले 36 वर्षों से सावन माह में हर सोमवार समय निकालकर बाबा बासुकीनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। उनके लिए यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि वर्षों से निभाई जा रही अटूट आस्था और आत्मिक विश्वास का प्रतीक है। सांसद कहते हैं सावन आते ही बाबा […]

Noimg

Purnia: मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक, शोकाकुल परिवारों से मिल जताई संवेदना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: मरंगा निवासी चंदन कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या तथा हनुमानबाग निवासी धीरेंद्र यादव के भतीजे की सौरा नदी में डूबने से हुई मौत के बाद विधायक विजय खेमका शनिवार को जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम के दौरान दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, मोर्चरी भवन और नवजात शिशु वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशुओं एवं माताओं के उपचार और देखभाल की व्यवस्था की सराहना की। अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज की जानकारी भी ली। विधायक ने अस्पताल अधीक्षक को परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा कर्मियों के बेहतर व्यवहार तथा वार्डों में […]

Noimg

Purnia: सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीडी गोयनका का शानदार प्रदर्शन, सौम्या ने जीता स्वर्ण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया के खिलाड़ियों ने रांची में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 27 से 30 जुलाई तक टॉरियन वर्ल्ड स्कूल, रांची में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की छात्रा सौम्या कुमारी (कक्षा नौ) ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में स्वर्ण पदक जीता। वहीं उन्होंने आनंद राज के साथ अंडर-14 मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम किया। आनंद राज ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सौम्या कुमारी को प्रतियोगिता का ‘बेस्ट आर्चर अवार्ड’ प्रदान किया गया। साथ ही उनका चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय […]

Noimg

Purnia: जनता दरबार में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: पूर्णिया ईस्ट प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में विधायक विजय खेमका ने अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद समेत विभिन्न प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा अगली तिथि पर सुनवाई के लिए संबंधित आवेदकों को निर्देश दिया गया। विधायक विजय खेमका ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सही एवं पूर्ण दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की […]

Noimg

Purnia: 43वीं फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, 15 दिनों तक होगा रोमांचक मुकाबला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति की ओर से आयोजित 43वीं फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ शनिवार को बाघमारा स्थित झील टोला फुटबॉल मैदान में हुआ। 15 दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि समिति वर्षों से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं तथा दोनों से सीख […]

Noimg

Purnia: एमआईटी में विशाल जॉब मेला, 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), रामबाग में शनिवार को विशाल जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में टेकवीन आईटी सॉल्यूशंस, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा, पैनोरमा ग्रुप, पेरीकैप ग्लोबल, हायर रिक्वायरमेंट, विजन इंडिया, बायोल्यूनर एनर्जी और हैब्री एडटेक सहित कई कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की। कार्यक्रम का उद्घाटन एमआईटी के निदेशक डॉ. असद इमाम, प्राचार्य डॉ. साकिब शकील, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह, लीगल एडवाइजर कैसर इमाम तथा विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में बदले जाएंगे खराब सीसीटीवी, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे नए कैमरे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और हाल के गोलीकांडों को देखते हुए पूर्णिया नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल शुरू की है। महापौर विभा कुमारी ने नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़े सभी सीसीटीवी कैमरों को बदलने तथा प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नए कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। महापौर ने बताया कि जो सीसीटीवी कैमरे तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं, उन्हें चिन्हित कर नए कैमरों से बदला जा रहा है। वहीं, जिन स्थानों पर अब तक कैमरे नहीं लगे हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित एजेंसी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, […]

Noimg

Purnia: किडज़ी जॉनी किड्स में हर्षोल्लास से मनाया गया मित्रता दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स विद्यालय में शनिवार को मित्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर मित्रता, प्रेम और आपसी सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का उत्सव मनाया। साथ ही गीत, नृत्य और समूह गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों को सच्ची मित्रता, सहयोग, सम्मान और एक-दूसरे की सहायता करने के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कृष्ण दास ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। […]