Month: August 2026

Noimg

Naugachia: रंगरा थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर अपनी मानसिक रूप से बीमार पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री रंगरा चौक के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मामले में रंगरा थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। लगातार तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर 31 जुलाई को पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। DESK2026

Noimg

Naugachia: मोबाइल चोरी और मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को वादी ने कदवा थाना में आवेदन देकर बताया कि 17 जुलाई को रवि कुमार ने उसके दोस्त विनोद मंडल का मोबाइल चोरी कर लिया था। वादी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलने पर जब उसने दोलतबजरा बाजार में रवि कुमार को उसके दोस्त का मोबाइल एक दुकान में बेचते देखा और उससे पूछताछ की, तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि रवि कुमार ने वादी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया तथा उसका हाथ टूट गया। मामले में कदवा थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान […]

Noimg

Naugachia: बिहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा, कारतूस व 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं देसी चुलाई शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को सूचना मिली कि बिहपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया (गोरिपुर) गांव निवासी संतोष कुमार अपने बासा में अवैध देसी चुलाई शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संतोष कुमार की तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी कट्टा, जेब से दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद हुआ। इसके बाद बासा की तलाशी […]

Noimg

Naugachia: जुलाई में साइबर थाना नवगछिया की बड़ी उपलब्धि, पीड़ितों को लौटाए 5.36 लाख रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना नवगछिया ने जुलाई माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के शिकार लोगों को कुल 5,36,569 रुपये की राशि वापस कराई गई। जुलाई माह के दौरान साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन मामलों में आरोपितों को बंधपत्र पर मुक्त किया गया। सोशल मीडिया पर साइबर अपराध एवं भ्रामक सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 18 फर्जी पोस्ट एवं लिंक संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाए गए। थाना द्वारा एमआरएम (Money Refund Management) पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के 30 मामलों में पीड़ितों की राशि वापस कराने के लिए […]

Noimg

Naugachia: तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, अर्जुन कॉलेज की निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

परिजनों का आरोप– बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा था कार्य, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान; मुआवजे व कार्रवाई की मांग नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इस्माईलपुर निवासी हाकिम मंडल के 40 वर्षीय पुत्र मिथलेश मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिथलेश मंडल निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। […]

Noimg

Bhagalpur: 15 दिन में छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं हुए तो देशव्यापी आंदोलन: भागलपुर में कांग्रेस विधायक कमरुल होदा का अल्टीमेटम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। किशनगंज से कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने भागलपुर में प्रेसवार्ता कर केंद्र और बिहार सरकार पर छात्र आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और जेल में बंद छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।कमरुल होदा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एक टीम बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर छात्र आंदोलन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही है। इसी क्रम में वे भागलपुर पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हुआ और कई […]

Noimg

Bhagalpur: हथकड़ी पहनकर अस्पताल से फरार हुआ आरोपी, सोती रही सुरक्षा व्यवस्था; भागलपुर पुलिस में मचा हड़कंप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) से पुलिस अभिरक्षा में भर्ती एक आरोपी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोदीपुर थाना क्षेत्र के अगरपुर में मारपीट के मामले में गिरफ्तार नीतीश यादव इलाज के दौरान हथकड़ी और रस्से समेत अस्पताल से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, आरोपी देर रात उस समय बेड से निकल भागा, जब वार्ड में अधिकांश मरीज सो चुके थे और ड्यूटी पर तैनात नर्स व सुरक्षा गार्ड ऊंघ रहे थे। आरोपी हथकड़ी में बंधा रस्सा समेटते हुए अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।सुबह जब पुलिसकर्मियों ने आरोपी को बेड पर नहीं पाया तो अस्पताल परिसर में तलाश […]

Noimg

Bhagalpur: राजस्व वसूली की ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी: कहलगांव एसडीओ बने नंबर-1, जुलाई में 36.52 लाख की वसूली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर जिला प्रशासन ने पहली बार जुलाई 2026 के लिए नीलाम पत्र पदाधिकारियों की मासिक रैंकिंग जारी कर राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निष्पादन की तस्वीर सार्वजनिक की है। रैंकिंग में कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कृष्ण चंद्र गुप्ता ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।जिला प्रशासन के अनुसार, कहलगांव एसडीओ ने जुलाई माह में 27 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन कर 36.52 लाख रुपये की वसूली की। वहीं, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राकेश कुमार 11 मामलों के निष्पादन और 18.80 लाख रुपये की वसूली के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रहे, जिन्होंने 18.15 लाख रुपये की वसूली की।रैंकिंग में वरीय उपसमाहर्ता-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी सुधीर […]

Noimg

Bhagalpur: मारपीट से थमी सफाई, कूड़े में ‘कैद’ हुआ कहलगांव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ श्रावणी मेले के बीच सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर की व्यवस्था चरमराई, लोगों में बढ़ी नाराजगी। कहलगांव (भागलपुर)। पवित्र श्रावणी मेला और आगामी त्योहारों के बीच कहलगांव नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। दैनिक संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल ने पूरे शहर को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है। मुख्य सड़कें, बाजार और मोहल्ले गंदगी से पटे पड़े हैं। बार-बार हड़ताल होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भी अब खुलकर सामने आने लगा है। हड़ताल की वजह सफाई व्यवस्था से जुड़ा कोई तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सफाई ठेका एजेंसी ‘नियोनि इंटरप्राइजेज’ के सुपरवाइजर अमन कुमार और संविदा ट्रैक्टर […]

Noimg

Bhagalpur: 18 घंटे में सुल्तानगंज से बाबाधाम… कंधे पर 80 किलो का कांवड़, मौन साधे शिवभक्त ने आस्था की लिखी अनोखी मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। श्रावणी मेले में हर साल लाखों कांवड़िये सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं, लेकिन इस बार एक शिवभक्त ने अपनी अनोखी साधना और अद्भुत संकल्प से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कंधों पर करीब 80 किलो वजनी कांवड़ उठाकर इस श्रद्धालु ने सुल्तानगंज से बाबाधाम की लगभग 105 किलोमीटर की यात्रा महज 18 घंटे में पूरी कर ली।सबसे खास बात यह रही कि पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्त मौन व्रत में रहे। रास्ते भर किसी से कोई बातचीत नहीं की। जो भी उनसे कुछ पूछता, वे सिर्फ एक ही शब्द कहते – बोल बम’। यही उनका जवाब था और यही उनकी भक्ति की पहचान।भक्ति का ऐसा जुनून, जिसे देखकर लोग रुक गएश्रावणी पथ […]