August 2, 2026
Purnia: प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूर्णिया में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई शपथ- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया । आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य डॉ. के.के. चौधरी, राजेश गोस्वामी, आस्था, प्रीतम, सतीश, संजीवनी, रूपेश गांधी, रंजीत रमन, राजीव कुमार एवं अनुपम कुमार सहित अन्य सदस्यों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान का उद्देश्य युवाओं को […]