5
(1)

दशरथ मांझी एवं ज्योतिबा फुले ई-एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने कला और सामाजिक संदेशों से जीता दिल
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। समवेत एवं Leap To Shine (USA) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित दशरथ मांझी ई-एजुकेशन सेंटर, फुलकिया (घोघा) तथा ज्योतिबा फुले ई-एजुकेशन सेंटर, बैजानी के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में दशरथ मांझी ई-एजुकेशन सेंटर, फुलकिया (घोघा) के बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक क्राफ्ट कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति की झलक देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने बच्चों के हस्तनिर्मित मॉडल, सजावटी वस्तुओं और अन्य कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
वहीं, ज्योतिबा फुले ई-एजुकेशन सेंटर, बैजानी के बच्चों ने बाल श्रम, बाल विवाह, शांति एवं सद्भाव जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य-नाटिका एवं माइम की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। बिना संवाद के माइम के माध्यम से बच्चों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और चुनौतियों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की अभिनय क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता की खुले दिल से सराहना की।
इस अवसर पर बताया गया कि समवेत एवं Leap To Shine (USA) के सहयोग से संचालित इन ई-एजुकेशन सेंटरों में बच्चों को टैबलेट के माध्यम से बिहार बोर्ड के पाठ्यक्रम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से बच्चों की पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे वे बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल कर सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: