5
(1)

पूर्णिया । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने रविवार को पूर्णिया प्रवास के दौरान सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के शिवनगर, खुश्कीबाग स्थित गजमतिया आवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर जितेंद्र यादव ने उन्हें बुके एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, पार्टी के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान उदय भानु चिब ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की प्राथमिकता गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है तथा प्रत्येक युवा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह पार्टी की नीतियों और जनहित के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्णिया आगमन सीमांचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पूरे देश में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है और उनके मार्गदर्शन से सीमांचल सहित पूरे बिहार में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

जितेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस बिहार में संगठन विस्तार को नई गति देगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: