5
(1)

पूर्णिया । मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पूर्णिया के ललित कला विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं युवा चित्रकार ध्रुव कुमार की कलाकृतियों का चयन दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए किया गया है। उनकी कलाकृतियां बिहार की राजधानी पटना तथा देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित होंगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, पटना स्थित ललित कला अकादमी परिसर में Addya Art & Films द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी-2026 का आयोजन 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के लोकायता आर्ट गैलरी में Rainbow Art World द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रुप कला प्रदर्शनी-2026 का आयोजन 7 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक होगा। दोनों प्रदर्शनियों में देश के कई प्रतिष्ठित और सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे।

इन्हीं कलाकारों के बीच पूर्णिया के मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पिछले दस वर्षों से ललित कला के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत चित्रकार ध्रुव कुमार को भी अपनी कलाकृतियों के प्रदर्शन का अवसर मिला है। ध्रुव कुमार मूल रूप से खगड़िया जिले के महदा बन्नी गांव के निवासी हैं।

ध्रुव कुमार की कला यात्रा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उनकी कलाकृतियां इससे पहले कोलकाता की बिड़ला अकादमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, नई दिल्ली के संस्कार भारती कला संकुल आर्ट गैलरी, मुंबई की सिमरोजा आर्ट गैलरी सहित नेपाल कला परिषद (काठमांडू), बाली (इंडोनेशिया) के केंद्र आर्ट स्पेस, दुबई की 76 आर्ट गैलरी तथा श्रीलंका के क्यूराडो आर्ट स्पेस जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आर्ट गैलरियों में भी प्रदर्शित की जा चुकी हैं।

चित्रकार ध्रुव कुमार को उनके उत्कृष्ट कला योगदान के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और कार्यशालाओं में कई बार पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। पटना और दिल्ली में आयोजित होने वाली इन राष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में उनकी भागीदारी न केवल पूर्णिया, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: