5
(1)

कटिहार । कटिहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गौतम वर्मा ने की। बैठक में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष रामनारायण चौहान, प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह, 20 सूत्री समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, आपूर्ति एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक स्थानों पर बिजली पोल लगाने, आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने, सभी बैंकों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा नल-जल योजना के तहत निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने तथा भूमिहीन नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों के लिए शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने को लेकर राजस्व पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा। साथ ही बैंकों में केवाईसी की प्रक्रिया के कारण पेंशनधारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए बैंक अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को उठाया। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक के अंत में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को बैठक की कार्यवाही का अभिलेख तैयार कर सभी सदस्यों को उसकी प्रति उपलब्ध कराने तथा लिए गए निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: