Month: August 2026

Noimg

Naugachia: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुरसेला के कबीर मठ के समीप सड़क किनारे मिला नवगछिया निवासी अंशु कुमार झा का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया नवगछिया : कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कबीर मठ के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से रविवार को इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड 6, सिमरा गांव निवासी अंशु कुमार झा पिता अरुण झा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का […]

Noimg

Naugachia: अनियंत्रित बस की टक्कर से सेवानिवृत्त आईओसी अधिकारी की मौत, डॉक्टर बेटी गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के एनएच-31 पर अजय ढाबा के समीप तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा, दशकर्म में शामिल होने जा रहा था परिवार नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अजय ढाबा के समीप रविवार तड़के करीब चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से सेवानिवृत्त अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी डॉक्टर पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पुत्री का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मझौल थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय […]

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव की ‘लाइफलाइन’ पर ब्रेक: कोआ नदी पुल बंद, अब इन रास्तों से होगी भागलपुर-पीरपैंती की आवाजाही- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव के पास राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर स्थित कोआ नदी पुल पर रविवार से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पुल के तकनीकी निरीक्षण में मरम्मत की आवश्यकता सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक सभी प्रकार के वाहन इस पुल से नहीं गुजर सकेंगे।आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। हल्के वाहन भागलपुर-घोघा-दोगच्छी-ताडर मोड़ होते हुए पीरपैंती तक आ-जा सकेंगे।वहीं, भारी वाहनों को भागलपुर बाईपास, जगदीशपुर, सन्हौला, हनवारा, महगामा, ललमटिया और बाराहाट होकर पीरपैंती जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इस मार्ग पर भारी […]

Noimg

Bhagalpur: मंजूषा हटिया में दिखा परंपरा और नवाचार का संगम, कलाकारों को मिला बाजार तो लोककला को नई उड़ान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग प्रदेश की विश्वप्रसिद्ध मंजूषा कला अब केवल दीवारों और चित्रों तक सीमित नहीं रही। बैग, साड़ी, कुर्ता, की-रिंग, रूमाल, ऊनी हस्तशिल्प और पर्यावरण-अनुकूल गोबर बैकग्राउंड पर उकेरी गई कलाकृतियों ने रविवार को भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित ‘मंजूषा हटिया’ की तीसरी प्रदर्शनी में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कला एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और भागलपुर संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एकदिवसीय प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक मंजूषा कला को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ने वाले नए प्रयोग प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी मौलिक कलाकृतियों का प्रदर्शन करने के साथ सीधे खरीदारों तक पहुँच सकें। इससे कलाकारों को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ […]

Noimg

Bhagalpur: पहले सोमवार से पहले ‘मॉक चेक’ पर प्रशासन, श्रावणी मेला की हर व्यवस्था का हुआ रियलिटी टेस्ट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन के पहले सोमवार को उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ से पहले भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने रविवार को श्रावणी मेला क्षेत्र का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जमीनी स्तर पर रियलिटी टेस्ट किया।अधिकारियों ने नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, कृष्णगढ़ चौक और धाधी बेलारी सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डाक बम पर्चा कटान व्यवस्था को श्रद्धालु-अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए स्थापित ई-पीपल काउंटिंग […]

Noimg

Bhagalpur: सिर्फ कुछ सेकंड… और टल गया बड़ा हादसा, आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से उतर रहे दो कांवड़ियों को बचाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रदीप विद्रोही सुल्तानगंज। कभी-कभी कुछ सेकंड का फैसला किसी की जिंदगी बचा देता है। श्रावणी मेला की भारी भीड़ के बीच सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही एक रोमांचक पल सामने आया, जब चलती विक्रमशिला एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश कर रहे दो कांवड़िया श्रद्धालु मौत के बेहद करीब पहुंच गए। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान मृत्युंजय कुमार ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित खींच लिया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। घटना 1 अगस्त की है। ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-1 से रवाना हो चुकी थी। इसी दौरान दो श्रद्धालुओं ने चलती ट्रेन से उतरने का जोखिम उठाया। एक श्रद्धालु नीचे उतर चुका था, जबकि दूसरा अभी ट्रेन में था। दोनों […]

Noimg

Bhagalpur: समपार फाटकों से मिलेगी राहत, भागलपुर में दो नए एलएचएस का लॉन्चिंग कार्य पूरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शहर के भिखनपुर इलाके में रेलवे सुरक्षा और स्थानीय लोगों की आवाजाही को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने भिखनपुर स्थित गुमटी संख्या-1 और 2 के लिए प्रस्तावित दो लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) के आरसीसी बॉक्स और स्लैब सेगमेंट की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। 31 जुलाई और 2 अगस्त को हुए इस कार्य के दौरान कुल 12 आरसीसी बॉक्स सेगमेंट और 11 आरसीसी स्लैब सेगमेंट स्थापित किए गए। इसके साथ ही दोनों एलएचएस के लॉन्चिंग का चरण पूरा हो गया है। यह परियोजना भागलपुर यार्ड में दो नई स्टेबलिंग लाइनों के निर्माण से जुड़ी है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, संपर्क मार्ग तैयार होने के बाद ये दोनों […]

Noimg

Bhagalpur: फ्रेंडशिप डे स्पेशल, मौत भी नहीं तोड़ सकी दोस्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तस्वीर के साथ दोस्त ने पूरी की कांवर यात्रा प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहते हैं कि दोस्ती का रिश्ता खून का नहीं, दिल का होता है। शायद इसलिए कुछ रिश्ते मौत के बाद भी खत्म नहीं होते। फ्रेंडशिप डे पर भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम से सामने आई एक घटना ने यही साबित कर दिया कि सच्चे दोस्त सिर्फ यादों में नहीं, हर कदम पर साथ चलते हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से आए कांवरियों के एक समूह के हाथों में इस बार गंगाजल से भरी कांवर के साथ एक तस्वीर भी थी। यह तस्वीर थी उनके दोस्त छोटू की, जिसकी पिछले वर्ष एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन दोस्तों ने तय किया कि इस बार भी वह […]

Noimg

Bhagalpur: जहां छात्र की समस्या, वहीं गूंज’ – भागलपुर से पटना तक हुंकार, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। छात्रों के मुद्दों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को भागलपुर के भावना होटल में NSUI और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्र-युवा नेताओं ने शिक्षा, परीक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए 4 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य राज शिल्टू ने कहा कि ‘जहां छात्र की समस्या होगी, वहीं ‘छात्रों की गूंज’ सुनाई देगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, परीक्षा व्यवस्था की अनियमितताएं, परिणामों में विलंब और बढ़ती बेरोजगारी से छात्र-युवा परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज […]

Noimg

Bhagalpur: SCERT की राज्यस्तरीय कार्यशाला में कहलगांव के शिक्षक अर्जुन केशरी का चयन, TaRL सामग्री को देंगे अंतिम रूप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही।भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला के प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना की राज्यस्तरीय कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यशाला 5 और 6 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें Teaching at the Right Level (TaRL) कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित शैक्षणिक सामग्रियों का परीक्षण (Vetting) और परिष्करण किया जाएगा।SCERT के निदेशक द्वारा 31 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, राज्यभर से केवल पाँच शिक्षकों और प्रशिक्षण महाविद्यालय के दो व्याख्याताओं का चयन किया गया है। इन चुनिंदा प्रतिभागियों में अर्जुन केशरी का शामिल होना कहलगांव क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।कार्यशाला में कक्षा 4 से 8 तक के […]