5
(2)

नवगछिया। साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना नवगछिया ने जुलाई माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के शिकार लोगों को कुल 5,36,569 रुपये की राशि वापस कराई गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जुलाई माह के दौरान साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन मामलों में आरोपितों को बंधपत्र पर मुक्त किया गया। सोशल मीडिया पर साइबर अपराध एवं भ्रामक सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 18 फर्जी पोस्ट एवं लिंक संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाए गए।

थाना द्वारा एमआरएम (Money Refund Management) पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के 30 मामलों में पीड़ितों की राशि वापस कराने के लिए संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों को रिफंड का अनुरोध भेजा गया। वहीं जीआरएम (Grievance Redressal Management) पोर्टल पर प्राप्त दो शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन किया गया।

इसके अलावा अन्य जिलों से सत्यापन के लिए प्राप्त पांच शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया गया। साथ ही सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए 19 शिकायतें अन्य जिलों एवं संबंधित एजेंसियों को भेजी गईं।

साइबर थाना नवगछिया ने आम लोगों से ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, क्यूआर कोड, निवेश योजना या ऑनलाइन लेनदेन के प्रति सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता या एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

पुलिस ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करे अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ित की राशि वापस कराने का प्रयास किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: