


नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर अपनी मानसिक रूप से बीमार पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री रंगरा चौक के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

मामले में रंगरा थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। लगातार तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर 31 जुलाई को पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
















