Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर में धारा मोड़ने की तैयारी; ड्रेजिंग मशीन से कम किया जाएगा तटबंध पर दबाव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा का कटाव लगातार चुनौती बना हुआ है। नदी की तेज और बदलती धारा के कारण काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल तटबंध का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। तटबंध को बचाने और कटाव की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जल संसाधन विभाग और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। अब नदी की मुख्य धारा को मोड़ने के लिए ड्रेजिंग मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। इसका उद्देश्य नदी की धारा का दबाव तटबंध से हटाना और क्षतिग्रस्त हिस्से में मरम्मत कार्य के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करना है।प्रशासन की कोशिश है कि नदी की धारा का दबाव कम होने के बाद क्षतिग्रस्त तटबंध को मजबूत किया […]

Noimg

Bhagalpur: 50 लाख के ‘अधिक भुगतान’ पर विश्वविद्यालय खामोश क्यों!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ टीएनबी कॉलेज के बड़ा बाबू के वेतन निर्धारण पर उठे गंभीर सवाल, रिटायर्ड अधिकारी ने पे फिक्सेशन कमिटी की भूमिका पर उठाई उंगली। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। टीएनबी कॉलेज, भागलपुर के बड़ा बाबू प्रकाश पाठक के वेतन एवं एरियर भुगतान को लेकर विश्वविद्यालय में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रिटायर्ड प्रशाखा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार झा ने दावा किया है कि सरकारी वेतन निर्धारण के नियमों की अनदेखी कर किए गए भुगतान के कारण मार्च 2026 तक 56.50 लाख रुपये वेतन मद में और 16.87 लाख रुपये एरियर मद में अधिक भुगतान हुआ है। उनका आरोप है कि इस मामले में 5 अगस्त को कुलपति, कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी को विस्तृत प्रतिवेदन एवं भुगतान का चार्ट सौंपे जाने के […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में उठा जनसरोकार का नया मंच, निष्पक्ष आवाज के लिए बना ‘बिहार जनसंघर्ष समिति’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सामाजिक मुद्दों पर हस्तक्षेप करेगा संगठन, गौतम कुमार बने संयोजक; आदित्य प्रकरण पर सरकार से संवेदनशील पहल की मांग। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शहर में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर अब एक नया मंच सक्रिय होगा। भागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में ‘बिहार जनसंघर्ष समिति’ के गठन का निर्णय लिया गया। होटल आमंत्रण में सोमवार को आयोजित बैठक में देश, बिहार और भागलपुर से जुड़े विभिन्न ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद इस संगठन की नींव रखी गई। बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महसूस किया कि समाज में सामने आने वाले जनसरोकार के मुद्दों पर राजनीतिक या अन्य किसी पूर्वाग्रह से अलग हटकर निष्पक्ष हस्तक्षेप और जनहित में आवाज उठाने के लिए एक व्यापक जनसंगठन […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा की तेज़ लहरें, जान पर खेलकर तटबंध बचाने की जंग और दो जांबाज़ों का बलिदान…- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सांसद ने कहा – दोनों लापता जांबाज़ों को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए। 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और आश्रितों को सरकारी नौकरी मिले। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर स्थित गंगा पार राघोपुर तटबंध को बाढ़ के कटान से बचाने के दौरान गंगा नदी में समाए दो जांबाज़ों सिकंदर मंडल और बादल कुमार मंडल की बहादुरी को लेकर अब सांसद अजय कुमार मंडल ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह महज़ एक हादसा या मजदूरी का काम नहीं, बल्कि हज़ारों लोगों की जान-माल बचाने के लिए दी गई एक महान कुर्बानी है।भागलपुर से सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और भागलपुर के जिलाधिकारी को […]

Noimg

Bhagalpur: 699 करोड़ खर्च, फिर भी राघोपुर में कटाव क्यों! अर्पणा ने उठाए सवाल-‘अब प्रार्थना नहीं,जवाबदेही चाहिए’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राघोपुर तटबंध पर पहुंचीं बिहपुर की पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी, लापता श्रमिकों की खोज से लेकर स्थायी कटावरोधी योजना तक सरकार के सामने रखीं कई मांगें। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का जलस्तर और राघोपुर तटबंध का कटाव भले ही प्राकृतिक संकट हो, लेकिन समय रहते वैज्ञानिक अध्ययन और ठोस तैयारी नहीं होना अब प्रशासनिक जवाबदेही का सवाल बनता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बिहपुर विधानसभा की पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी अर्पणा कुमारी रविवार को खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंध के कटाव प्रभावित इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने ब्रह्म बाबा स्थान, चैती मां दुर्गा स्थान और कटाव स्थल का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ […]

Noimg

Bhagalpur: टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल में ‘भारत को जानो’ की लिखित परीक्षा आयोजित, पांच विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल, भागलपुर में सोमवार को भारत विकास परिषद की ओर से अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रथम चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जूनियर वर्ग के 42 तथा सीनियर वर्ग के नौ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष रतन संथालिया ने पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में परीक्षा का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया। लिखित चयन परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों की घोषणा भी सोमवार को ही की गई। जूनियर वर्ग में अर्जुन आनंद एवं अभिराज सिंह का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं, सीनियर […]

Noimg

Bhagalpur: नेपाल की तबाही का मलबा भागलपुर पहुंचा गंगा में बहकर आईं भारी मात्रा में लकड़ियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर के मसाढ़ू गांव में करीब पांच ट्रैक्टर लकड़ी बरामद, नेपाल में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद गंगा के रास्ते बहकर पहुंचने का अनुमान। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। नेपाल में पिछले दिनों आई प्रलयकारी बाढ़ और भारी बारिश का असर अब बिहार के गंगा तटवर्ती इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड स्थित मसाढ़ू गांव में गंगा के किनारे बड़ी मात्रा में लकड़ियां बहकर पहुंची हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गंगा की तेज धारा के साथ बहकर आई इन लकड़ियों का ढेर देखकर लोग हैरान रह गए। मसाढ़ू गांव में ग्रामीणों ने गंगा किनारे से बड़ी मात्रा में लकड़ियां इकट्ठा की हैं। किसी ने लग्घी से, बांस से तो किसी ने तैर कर लकड़ी निकाला। बताया जा […]

Noimg

Bhagalpur: अंग की धरती से कृषि के भविष्य की ओर बढ़ेगा कदम, BAU में 28-29 नवंबर को ANGA-2026- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग की ऐतिहासिक धरती पर कृषि के भविष्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में 28 और 29 नवंबर 2026 को ANGA-2026 (Advancements for Next Generation Agriculture) का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में अगली पीढ़ी की कृषि, आधुनिक तकनीक, नवाचार और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के बदलते स्वरूप पर व्यापक मंथन होगा। आयोजन की मुख्य थीम ‘From the Land of Anga to the Future of Agriculture’ रखी गई है। अंग की समृद्ध कृषि परंपरा को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के कृषि वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और युवा नवाचारियों के शामिल होने की उम्मीद है।परंपरागत खेती […]

Noimg

Purnia: सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता में जीडी गोयनका के अंकित कुमार ने जीता रजत पदक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 35.97 सेकंड का समय पूर्णिया । जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के कक्षा छह के छात्र अंकित कुमार ने सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूर्णिया का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। क्षेत्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंकित कुमार ने सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के […]

Noimg

Purnia: वीवीआईटी में दो दिवसीय इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन, पाईक्राफ्ट ने हासिल किया प्रथम स्थान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

टीम समाधान दूसरे और बेस्टोर तीसरे स्थान पर रही, 22 छात्र टीमों ने लिया हिस्सा पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के अंतर्गत ‘इंटरनल हैकाथॉन – ए कैंपस इनोवेशन फेस्ट’ का दो दिवसीय सफल आयोजन 26 एवं 27 अगस्त 2026 को किया गया। ‘इनोवेट, कोलैबोरेट, ट्रांसफॉर्म इंडिया’ थीम पर आयोजित इस हैकाथॉन में संस्थान की 22 छात्र टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार की शुरुआत केवल बड़े शहरों से ही नहीं होती, […]