Month: August 2026

Noimg

Purnia: छात्र राजद ने नए परीक्षा नियंत्रक का एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर किया स्वागत- NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में मो. जमीरूल आलम द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र राजद की ओर से उनका स्वागत किया गया। छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने नए परीक्षा नियंत्रक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्र राजद के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में लंबे समय से सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। छात्रों को समय पर परीक्षा आयोजित होने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम […]

Noimg

Purnia: नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय का स्वागत, शहर के विकास को गति देने पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम सभागार में सोमवार को नवपदस्थापित नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय (आईएएस) के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महापौर विभा कुमारी ने की। महापौर ने नगर आयुक्त को अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उनका अभिनंदन किया। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया तेजी से विकसित हो रहा शहर है। बढ़ती आबादी के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई, जलजमाव से निजात, सड़क एवं नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, पार्क और यातायात व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को निगम के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की […]

Noimg

Purnia : सांसद पप्पू यादव के रोजगार मेले में नौकरी पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले—हर रोजगार से खुशहाल होगा एक परिवार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रोजगार मेले के दूसरे दिन 6,463 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 300 से अधिक बेटियों को मिला वर्क फ्रॉम होम का अवसर पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से 30 और 31 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला-2026 कोसी-सीमांचल के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर लेकर आया। पूर्णिया के साथ कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और अररिया से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार मेले में पहुंचे। रोजगार का अवसर मिलने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। मेले के पहले दिन 7,878 युवाओं का चयन हुआ, जबकि दूसरे और अंतिम दिन 6,463 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया। दूसरे दिन करीब नौ हजार से अधिक युवाओं […]

Noimg

Naugachia: मारवाड़ी युवा मंच ने निकाला वॉकाथॉन, दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से रविवार, 30 अगस्त 2026 को “Walkathon 2.0 – Walk Together, Thrive Together” का आयोजन किया गया। बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड से सुबह छह बजे शुरू हुए पैदल मार्च को समाजसेवी एवं बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रुंगटा, शाखा के संरक्षक नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल, बिनोद चिरानिया एवं अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रवाना किया। पैदल मार्च पोस्ट ऑफिस रोड, दुर्गास्थान और महाराज जी चौक होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः बाल भारती विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन के बाद प्रतिभागियों के बीच पानी, जूस एवं बिस्कुट का वितरण किया […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पुलिस जिला में अपराधी एवं जेल से रिहा अभियुक्तों की परेड- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधी परेड एवं जेल से रिहा अभियुक्तों की परेड का आयोजन किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर संबंधित थानों की पुलिस द्वारा की गई। परेड के दौरान पूर्व में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे तथा जेल से रिहा हुए अभियुक्तों की गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। पुलिस पदाधिकारियों ने संबंधित लोगों को क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून का पालन करने का निर्देश दिया। पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि दोबारा किसी आपराधिक या अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ […]

Noimg

Naugachia: गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली कमी, फिर भी खतरे का निशान बरकरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे गंगा और कोसी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान मामूली कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में गिरावट से प्रशासन और तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इस्माईलपुर-बिंद टोली और रंगरा-मदरौनी में नदी का पानी निचले हिस्सों के करीब पहुंचा हुआ है। इस्माईलपुर-बिंद टोली में खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर गंगा इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या सात के पास गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर घटकर 32.10 मीटर पर पहुंच गया है। इसके बावजूद गंगा अभी भी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। […]

Noimg

Naugachia: अपराध पर चौकीदारों की पैनी नजर, रंगरा थाना में हुई परेड,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने चौकीदारों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही, उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। चौकीदारों को संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया। पुलिस पदाधिकारियों ने गांव स्तर पर सतर्कता बढ़ाने और छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। पुलिस और चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चौकीदारों […]

Noimg

Naugachia: थल सैनिक कैंप के लिए नवगछिया की मीनाक्षी का चयन, स्नैप शूटिंग में दिखाएंगी हुनर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बनारसीलाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज, नवगछिया की एनसीसी कैडेट कॉर्पोरल मीनाक्षी कुमारी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (एआईटीएससी) की स्नैप शूटिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। मीनाक्षी के चयन से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप का आयोजन 31 अगस्त 2026 से दिल्ली कैंट में होगा। बिहार एवं झारखंड निदेशालय की विभिन्न थल सैनिक एनसीसी इकाइयों के बीच हुई चयन प्रक्रिया में मीनाक्षी ने बेहतर प्रदर्शन किया। मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बीएलएससी कॉलेज के एनसीसी कैडेट पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों में […]

Noimg

Naugachia: गोपालपुर में थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने के उद्देश्य से शनिवार को त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी जनप्रतिनिधियों से ली। जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। जदयू नेता प्रमोद चौबे ने ब्रह्मोतर तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी स्थानीय प्रशासन की ओर से किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तटबंध की स्थिति पर प्रशासन की नियमित नजर रहनी चाहिए। बैठक में मुखिया नगीना पासवान, अमित चौधरी, विजय सिंह, रौशन राय, वाल्मीकि कुंवर, शंभू कुमार रजक, प्रमोद चौबे सहित अन्य […]