5
(2)

नवगछिया । पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे गंगा और कोसी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान मामूली कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में गिरावट से प्रशासन और तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इस्माईलपुर-बिंद टोली और रंगरा-मदरौनी में नदी का पानी निचले हिस्सों के करीब पहुंचा हुआ है।

इस्माईलपुर-बिंद टोली में खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर गंगा

इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या सात के पास गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर घटकर 32.10 मीटर पर पहुंच गया है। इसके बावजूद गंगा अभी भी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में मामूली गिरावट के बावजूद तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

रंगरा-मदरौनी में खतरे के निशान के करीब कोसी

रंगरा-मदरौनी में कोसी नदी का जलस्तर 31.16 मीटर दर्ज किया गया है। पिछले 12 घंटे में जलस्तर में दो सेंटीमीटर की कमी आई है। यहां खतरे का निशान 31.48 मीटर है। इस लिहाज से कोसी नदी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में कमी के बावजूद नदी के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: