Month: August 2026

Noimg

Naugachia: पारिवारिक कलह में बुझ गया 19 साल की रिमझिम का जीवन, जहरीला पदार्थ खाने से मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रविवार को हुई दर्दनाक घटना, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया नवगछिया । महज 19 साल की उम्र में रिमझिम कुमारी की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया। रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद उसने कथित तौर पर ज। ह। री। ला प।दार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बचाने की उम्मीद में आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रिमझिम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका की पहचान खरीक निवासी रिमझिम कुमारी (19) के रूप में हुई है। उसके पति राजा डोम मजदूरी करते हैं। सूत्रों के अनुसार, रविवार को किसी पारिवारिक विवाद के […]

Noimg

Naugachia: मछली-भात नहीं बना तो शराबी दामाद का टूटा कहर, बेटी को बचाने आई मां का सिर फाड़ा; खून से सन गया आंगन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जिस घर में शाम को परिवार के साथ बैठकर मछली-भात खाने की तैयारी होनी थी, वहां शराब के नशे में एक दामाद के गुस्से ने देखते ही देखते चीख-पुकार मचा दी। पत्नी को पीटता देख जब मां अपनी बेटी को बचाने दौड़ी तो आरोप है कि दामाद ने सास पर भी हमला कर दिया। मारपीट में सास रेखा देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई। सिर फटने के बाद खून बहने लगा। मां को खून से लथपथ देखकर बेटी सुषमा देवी भी बदहवास हो गई। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है। आरोप है कि शनिचर कुमार बाजार से मछली खरीदकर घर लाया था। उसने […]

Noimg

Naugachia: गोसाईं गांव में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,4 की रात्रि को जन्मोत्सव, 6 को होगा विषर्जन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गांव पंचायत के गोसाईं गांव में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में श्रीश्री 108 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। मंदिर में प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन संध्या में पूजन शुरू होगा तथा रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके बाद 5 सितंबर को दिनभर मेला लगेगा। संध्या में ग्रामीणों की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 6 सितंबर को भी दिनभर मेला लगेगा तथा संध्या के समय विसर्जन किया जाएगा। ग्रामीण कंधे पर भगवान की प्रतिमा […]

Noimg

Bhagalpur: कबड्डी के मैदान में दिखा दमखम, भागलपुर सदर और कहलगांव ने मारी बाजी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 14 और बालिका वर्ग में 3 अंकों से हुआ फैसला। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रविवार को खेल भवन, भागलपुर में कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोरदार दमखम दिखाया। खेल विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला भागलपुर सदर और रामकृष्ण विद्या मंदिर, रणनुचक के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में भागलपुर सदर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रामकृष्ण विद्या मंदिर की टीम को 14 अंकों से पराजित […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा के तांडव से सहमा सबौर का इंगलिश फरका वार्ड नंबर 3 में कटाव तेज; दस घर गंगा में समाए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गंगा का जलस्तर भले ही नीचे जा रहा हो, लेकिन तटवर्ती गांवों में कटाव का तांडव अब भी जारी है। इंगलिश फरका और राघोपुर के ग्रामीणों के लिए नदी की तेज धार अब भी किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। तटीय वार्ड 3, 7 और 8 पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा की तेज धारा और लगातार हो रहे कटाव ने भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड स्थित इंगलिश फरका गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के वार्ड नंबर 3 में गंगा का कटाव तेजी से जारी है। नदी की तेज धारा और थपेड़ों के कारण अब तक करीब दस पक्के घर गंगा की आगोश में समा चुके हैं। अचानक बढ़े कटाव से ग्रामीणों […]

Noimg

Bhagalpur: एक महीने में रिकार्ड 17.35 लाख कांवड़िए, 1900 ट्रेनें, हर दिन औसतन 57 हजार से ज्यादा कांवडिया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन में अजगैवीनाथ धाम सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं रहा, इस बार यह रेलवे की क्षमता, इंतजाम और सेवा-तंत्र की भी बड़ी परीक्षा बन गया। एक महीने तक चली कांवड़ियों की भीड़ ने सुल्तानगंज स्टेशन को ऐसा व्यस्त बनाया कि आंकड़े अपने आप कहानी कह रहे हैं। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक 17.35 लाख कांवड़ियों ने सुल्तानगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ी। पिछले साल के मुकाबले यह संख्या 2.50 लाख ज्यादा रही। यानी इस बार रेलवे के जरिए अजगैवीनाथ से लौटने वालों की संख्या में खासा इजाफा हुआ।हर दिन औसतन 57 हजार से ज्यादा कांवड़िए ट्रेन से रवाना: 31 दिनों की मेला अवधि के हिसाब से देखें तो सुल्तानगंज स्टेशन से रोजाना औसतन करीब 56 हजार कांवड़ियों […]

Noimg

Bhagalpur: ओह… चाय में चीनी घुलाएं या सब्जी में प्याज!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में दोनों के तेवर समान, रु70 प्रति किग्रा प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सोमरस और सोना छोड़िए, भागलपुर में अब सबसे कीमती वस्तु आपकी रसोई के कोने में रखी चीनी और टोकरी में पड़ा प्याज बन चुका है। महंगाई के इस ‘स्वर्ण युग’ में आखिरकार समाजवाद आ ही गया – अब गरीब-अमीर, तीखा-मीठा सब एक बराबर है! शहर के गिरधारी साह हाट से लेकर शहर की तंग गलियों तक चीनी और प्याज दोनों ₹70 प्रति किलो के शाही सिंहासन पर एक साथ विराजमान हैं। ग्रामीण इलाके में भी प्याज, चीनी के तेवर इस कडक से भी ऊपर। किसी-किसी कोने में प्याज के तेवर थोड़े कम, यानी ₹65 प्रति किलो हैं। अब अपनों को चाय पर बुलाना भी मुश्किल। अब गृहिणियों के […]

Noimg

Bhagalpur: फरक्का बराज बने विनाश का कारण: ‘जल संधि जारी रहे, पर बराज हटना ही एकमात्र समाधान’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

​@ संवाद के अंत में हाल ही में नेपाल त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। ‘फरक्का बराज को हटाया जाए, और जब तक यह नहीं हटता तब तक बांग्लादेश के साथ गंगा जल बंटवारा संधि को जारी रखा जाए।’ इसी मजबूत विजन स्टेटमेंट के साथ गंगा मुक्ति आंदोलन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जन-संवाद का रविवार को समापन हो गया। इस बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से जुटे नदी प्रेमियों, पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गंगा और उसकी सहायक नदियों की अविरलता की वकालत की। पानी पर सबका हक, जल राष्ट्रवाद पर रोक लगे: जया मित्रप्रसिद्ध साहित्यकार व […]

Noimg

Bhagalpur: मौन की दो मिनट की आवाज़ में गूंजती रही मोनू की यादें, नम आंखों से भाजपा ने दी अंतिम श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गौशाला भागलपुर के सभागार में रविवार को ऐसा माहौल था, जहां शब्द कम और भावनाएं ज्यादा बोल रही थीं। भाजपा नेता एवं जिला विस्तारक आशीष रंजन उर्फ मोनू की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नम आंखों से उन्हें याद किया। सभागार में लगा भावपूर्ण श्रद्धांजलि बैनर हर आने-जाने वाले की निगाह ठहरा रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत आशीष रंजन उर्फ मोनू के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा […]

Noimg

Bhagalpur: जब शब्दों ने फिर पुकारा कैलाश – भागलपुर में ‘वन मैन आर्मी’ गोपाल सिंह ‘नेपाली’ की गूंज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘जागो कि बचाना है तुम्हें मानसरोवर, रख ले न कोई छीनकर कैलाश मनोहर…’ इन पंक्तियों के साथ भागलपुर में रविवार को राष्ट्रकवि गोपाल सिंह ‘नेपाली’ की स्मृतियां फिर जीवंत हो उठीं। कविताओं, गीतों और संस्मरणों के बीच साहित्यकारों ने न सिर्फ नेपाली को याद किया, बल्कि उनकी रचनाओं में छिपे राष्ट्रबोध, संवेदना और जागरण के स्वर को भी सामने रखा। स्थानीय नेताजी सुभाष पथ, आनंदगढ़ (तिलकामांझी) स्थित कवि सुनील कुमार पटेल के ‘पटेल निवास’ में ‘शब्दयात्रा भागलपुर’ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय साहित्यकार परिषद, भागलपुर की ओर से राष्ट्रकवि गोपाल सिंह ‘नेपाली’ जयंती-मास समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषदाध्यक्ष कविरत्न महेंद्र प्रसाद निशाकर ने की। युवा कवि शेखर खागडी मुख्य अतिथि तथा विनोद कुमार राय […]