Month: August 2026

Noimg

Purnia: गर्भवती नीतू के लिए रक्त की जरूरत पर मदद को आगे आए आशीष गोस्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। अररिया जिले के कुर्साकांटा निवासी गर्भवती नीतू देवी की गंभीर स्थिति और तत्काल रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने पहल करते हुए मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया। नीतू देवी के भाई रोहित कुमार ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर अपनी बहन के लिए रक्त उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मरीज की मां ने भी रक्त की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। परिजनों की परेशानी को देखते हुए आशीष गोस्वामी ने तत्काल मदद का भरोसा दिलाया और संगठन के सदस्यों के साथ पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचे। यहां रक्त की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में आशीष गोस्वामी ने […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया के रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सांसद पप्पू यादव बोले—युवाओं की मेहनत को रोजगार से जोड़ना संकल्प, हर छह महीने में लगेगा रोजगार मेला पूर्णिया। पूर्णिया के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पहल पर रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। रोजगार की उम्मीद लेकर पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, मधेपुरा और सुपौल से 10 हजार से अधिक युवा एवं महिला अभ्यर्थी मेले में पहुंचे। इस दौरान 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 7,882 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को सांसद पप्पू यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। चयनित अभ्यर्थियों में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पूर्णिया एसडीएम, डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों का भी सहयोग […]

Noimg

Purnia: पंचायत विकास दिवस गांव के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत भवन में प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि पंचायत विकास दिवस गांव के समग्र विकास की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों का चयन तथा ग्रामीणों की प्राथमिक आवश्यकताओं को योजनाओं में शामिल करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी (ग्रामीण रोजगार एवं विकास से संबंधित योजनाओं) के अंतर्गत गांव में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों का […]

Noimg

Purnia: छठे दिन भी केवाईपी केंद्र संचालकों का धरना जारी, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 सितंबर से सामूहिक भूख हड़ताल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । केवाईपी केंद्रों के रिन्यूवल, नामांकन एवं प्रशिक्षण तत्काल शुरू करने तथा लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर गर्दनीबाग में चल रहा केवाईपी बचाओ महाआंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में केवाईपी केंद्र संचालक धरना स्थल पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने मांग की कि पूर्व से संचालित केवाईपी केंद्रों का तत्काल रिन्यूवल कर सभी केंद्रों पर नामांकन एवं प्रशिक्षण शुरू किया जाए तथा लंबित बिलों का अविलंब भुगतान किया जाए। लगातार छह दिनों से धरना जारी रहने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस एवं सकारात्मक पहल नहीं होने से केंद्र संचालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व से संचालित केवाईपी केंद्रों को बंद कर नए टेंडर के माध्यम से नए […]

Noimg

Naugachia: सेवा श्री के 28वें सप्ताह में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच वितरित हुआ निशुल्क महाप्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। सरल संत परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में संचालित सेवा श्री की ओर से शनिवार को 28वें सप्ताह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवगछिया बस स्टैंड स्थित एनएच-31 पर सुंदरम रेस्टोरेंट के समीप निशुल्क महाप्रसाद के रूप में पुंगल खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। सेवा श्री संस्थान की ओर से प्रत्येक शनिवार की संध्या नवगछिया बस स्टैंड के समीप लोगों के बीच निशुल्क भोजन का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को सेवा श्री का 28वां सप्ताह पूरा हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी चंदेश्वरी सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, भोले बाबा के […]

Noimg

Naugachia: ट्रेन के सामने कूदकर जान देने जा रही महिला को युवक ने बचाया, हाथ में गंभीर चोट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया मालगोदाम के पास शनिवार शाम करीब 5:15 बजे ट्रेन के सामने कूदकर जान देने जा रही एक महिला को साहू टोला भवानीपुर निवासी ज्योतिष कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचा लिया। महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के दौरान उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। उसका हाथ फ्रैक्चर होने के साथ ही कलाई के पास का कुछ हिस्सा कट गया है। ज्योतिष कुमार ने बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मालगोदाम के पास उन्होंने एक महिला को अचानक ट्रेन के सामने कूदने के लिए आगे बढ़ते देखा। महिला को ट्रेन की चपेट में आता देख उन्होंने दौड़कर उसे खींच लिया। इससे महिला की जान […]

Noimg

Naugachia: रंगरा डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा प्रखंड में प्रस्तावित राजकीय डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा के करीब 30 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं विभिन्न पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज को रंगरा प्रखंड मुख्यालय से गंगा किनारे स्थानांतरित किए जाने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी मांगों को पार्टी स्तर पर लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरकार की ओर से पहले रंगरा प्रखंड मुख्यालय स्थित तेज नारायण उच्च विद्यालय में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी दी गई थी। बाद में कॉलेज को गंगा किनारे स्थानांतरित कर दिया […]

Noimg

Naugachia: श्रावण मास में डायल-112 की तत्परता, 13 मामलों में लोगों को पहुंचाई त्वरित मदद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । श्रावण मास-2026 के दौरान नवगछिया पुलिस जिला में डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के प्रयास, सड़क दुर्घटना, मारपीट और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी सहित विभिन्न मामलों में लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई। पुलिस के अनुसार, इस अवधि में कई घटनाओं में टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और संकट में फंसे लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 02 अगस्त को विक्रमशिला सेतु पर एक महिला द्वारा कूदकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, 19 अगस्त को कदवा थाना क्षेत्र में कोसी नदी […]

Noimg

Naugachia: गंगा की धारा बदलने से बढ़ा कटाव, दोषियों पर हो कानूनी कार्रवाई : राजेंद्र यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने शनिवार, 29 अगस्त को राघोपुर-काजीकोरैया गंगा बांध के कटाव स्थल पर भागलपुर की जिलाधिकारी से मुलाकात कर गंगा की धारा और लगातार बढ़ते कटाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गंगा की धारा में बदलाव के कारण लंबे समय से क्षेत्र में कटाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। राजेंद्र यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि 1990 के दशक में विक्रमशिला सेतु के निर्माण के दौरान पुल के पिलर खड़े करने में गंगा की तेज धारा के कारण काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद नाथनगर के पास गंगा नदी की धारा को पानी के जहाज के माध्यम से काटकर टेढ़ा किया गया और पानी की दिशा बदली […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया खेल सम्मान समारोह में 30 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार, 29 अगस्त को नवगछिया नगर परिषद की अध्यक्षा प्रीति कुमारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव के द्वारा नवगछिया खेल सम्मान समारोह-2026 का आयोजन उनके निज आवास पर किया गया। समारोह में क्षेत्र के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव ने कहा कि नवगछिया क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर नवगछिया एवं जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। नवगछिया खेल संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष […]