5
(2)

रविवार को हुई दर्दनाक घटना, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

नवगछिया । महज 19 साल की उम्र में रिमझिम कुमारी की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया। रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद उसने कथित तौर पर ज। ह। री। ला प।दार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बचाने की उम्मीद में आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रिमझिम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।


मृतका की पहचान खरीक निवासी रिमझिम कुमारी (19) के रूप में हुई है। उसके पति राजा डोम मजदूरी करते हैं। सूत्रों के अनुसार, रविवार को किसी पारिवारिक विवाद के बाद रिमझिम ने कथित तौर पर ज। ह। रीला प। दार्थ खा लिया। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने रिमझिम को मृत घोषित कर दिया। जवान उम्र में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना मिलने पर खरीक पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: