5
(2)

नवगछिया। बनारसीलाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज, नवगछिया की एनसीसी कैडेट कॉर्पोरल मीनाक्षी कुमारी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (एआईटीएससी) की स्नैप शूटिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। मीनाक्षी के चयन से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है।

ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप का आयोजन 31 अगस्त 2026 से दिल्ली कैंट में होगा। बिहार एवं झारखंड निदेशालय की विभिन्न थल सैनिक एनसीसी इकाइयों के बीच हुई चयन प्रक्रिया में मीनाक्षी ने बेहतर प्रदर्शन किया। मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बीएलएससी कॉलेज के एनसीसी कैडेट पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। मीनाक्षी का चयन कॉलेज की एनसीसी गतिविधियों की गौरवशाली परंपरा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कमांडिंग ऑफिसर के नेतृत्व में मिला प्रशिक्षण

मीनाक्षी की सफलता में 4 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल के नेतृत्व और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज के सचिव एवं टीएमबीयू सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रधानाचार्य डॉ. दिनकर आचार्य सहित कॉलेज प्रशासन के निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग को भी उनकी सफलता का आधार बताया गया।

मीनाक्षी की उपलब्धि पर कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट तुषार कांत झा, सूबेदार मेजर शीतल सिंह, ट्रेनिंग नायब सूबेदार लखविंदर सिंह, प्रो. अमरजीत सिंह, अकाउंटेंट विनोदानंद, गर्ल्स कैडेट एडमिनिस्ट्रेटर कुमकुम कुमारी समेत कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज परिवार ने मीनाक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य एनसीसी कैडेटों को भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: