5
(1)

भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति, प्रत्येक बैच में लगभग 100 विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

भागलपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), IIT (ISM) धनबाद में आगामी 11 एवं 12 जनवरी 2027 को मानसिक स्वास्थ्य एवं आनंदपूर्ण जीवन पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का विषय ‘आनंदपूर्ण जीवन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन’ निर्धारित किया गया है। इस आयोजन के लिए भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान (IIYM), सोनीपत, हरियाणा की ओर से दिए गए प्रस्ताव को IIT (ISM) धनबाद प्रशासन ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

संस्थान की ओर से जारी स्वीकृति पत्र में वर्तमान समय में विद्यार्थियों के बीच बढ़ते शैक्षणिक तनाव, मानसिक दबाव और भावनात्मक असंतुलन को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक दृढ़ता तथा सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य और आनंदपूर्ण जीवन जीने की कला से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बैच में लगभग 100 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था प्रस्तावित है। कार्यशाला के संचालन के लिए भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम IIT (ISM) धनबाद पहुंचेगी। विशेषज्ञों की टीम विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और जीवन प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देगी।

IIT (ISM) धनबाद की ओर से कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सभागार, आधुनिक दृश्य-श्रव्य सुविधाओं तथा विशेषज्ञ टीम के आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए 1.50 लाख रुपये का वित्तीय योगदान निर्धारित किया गया है।

कार्यशाला की विस्तृत रूपरेखा, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण बैच, प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए IIT (ISM) धनबाद के पूर्व छात्र संघ तथा छात्र कल्याण विभाग के साथ समन्वय किया जाएगा।

IIT (ISM) धनबाद की ओर से सौरभ दत्ता गुप्ता, पीआईसी (IRAA) द्वारा जारी स्वीकृति पत्र में इस पहल की सराहना की गई है। इसमें विद्यार्थियों के समग्र विकास और मानसिक कल्याण की दिशा में कार्यशाला को उपयोगी पहल बताया गया है।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने, तनावपूर्ण परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: