5
(1)

नवगछिया के पकड़ा वार्ड संख्या 09 में हुई घटना, पत्नी, मां और बेटा घायल; पिता ने रोशन कुमार सहित चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बेटे को घर ले जाने पहुंचे मधुबनी के एक परिवार के साथ नवगछिया के पकड़ा वार्ड संख्या 09 में मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना 13 नवंबर की दोपहर की बताई जा रही है। इस संबंध में शरबन कुमार मिश्रा ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर रोशन कुमार और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, शरबन कुमार मिश्रा अपने बेटे सचिन कुमार मिश्रा, पत्नी और मां के साथ पकड़ा स्थित गणेश झा के घर पहुंचे थे। बताया गया कि उनका बेटा रोशन कुमार वहां एक लड़की के साथ रह रहा था। परिजन उसे छठ पूजा में शामिल होने के लिए मधुबनी स्थित अपने घर ले जाना चाहते थे। इसी सिलसिले में परिवार के सदस्य रोशन कुमार से बातचीत कर रहे थे।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान वंदना झा ने तीन-चार अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में शरबन कुमार मिश्रा की पत्नी, मां और बेटा सचिन कुमार मिश्रा घायल हो गए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गणेश झा के घर के नीचे खड़ी परिवार की मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (वाहन संख्या SK01PA4744) में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

शरबन कुमार मिश्रा ने अपने आवेदन में आरोपितों पर जान से मारने और गंभीर रूप से घायल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: