5
(1)

14 नंबर सड़क पर वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप, तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन जब्त; गिरफ्तार प्रवीण कुमार के विरुद्ध मद्यनिषेध के पांच मामले दर्ज

नवगछिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए नवगछिया पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर को नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 635.6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से चालक सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है।

पुलिस जिला नवगछिया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 13 नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि दो चारपहिया वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप 14 नंबर सड़क से गुजरने वाली है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए डीआईयू तथा झंडापुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो चारपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में एक पिकअप वाहन से कुल 635.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने पिकअप चालक विजय कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, शराब तस्करी में लाइनर की भूमिका निभाने के आरोप में कार सवार रमेश कुमार, रंजन यादव और प्रवीण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में रमेश कुमार, पिता स्वर्गीय सुखदेव ठाकुर, निवासी लत्तीपुर वार्ड संख्या 13, थाना बिहपुर; रंजन यादव, पिता उपेंद्र यादव, निवासी लत्तीपुर वार्ड संख्या 13, थाना बिहपुर; विजय कुमार, पिता योगेश मंडल, निवासी भीमदास टोला, तीनटंगा, थाना रंगरा तथा प्रवीण कुमार, पिता श्यामसुंदर राय, निवासी खरीडीह वार्ड संख्या 12, थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय शामिल हैं।

प्रवीण कुमार के विरुद्ध पहले से दर्ज हैं पांच मामले

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित प्रवीण कुमार के विरुद्ध मद्यनिषेध से संबंधित पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बिहपुर थाना कांड संख्या 349/22, 330/22, 432/20 और 40/26 तथा झंडापुर थाना कांड संख्या 17/26 शामिल हैं। इन सभी मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

दो वाहन जब्त, आगे की जांच जारी

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 635.6 लीटर विदेशी शराब और दो वाहनों को जब्त किया है। मामले में झंडापुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे और पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों का पता लगाने में जुटी है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

इस संयुक्त कार्रवाई में डीआईयू नवगछिया के एसआई धर्मवीर कुमार, एसआई रणजीत कुमार, एएसआई अखिलेश कुमार तथा सिपाही शैलेश कुमार, भोपाल कुमार, गौरव कुमार और लोकेश कुमार शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: