


नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 93 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 29 जून को रंगरा थाना की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऑटो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 73.05 लीटर विदेशी शराब एवं 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 93.05 लीटर शराब जब्त की गई।
मौके से ऑटो चालक रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी दिलखुश कुमार तथा पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के सिघारपट्टी निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में रंगरा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
















