Month: July 2026

Bhagalpur: भागलपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का आईसीयू वार्ड शुरू, गंभीर मरीजों को अब मिलेगी 24 घंटे उपचार की सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चार बेड का अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अब तक सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के पहुंचने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर करना पड़ता था। लेकिन आईसीयू वार्ड शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को तत्काल सदर अस्पताल में ही […]

Bhagalpur: भागलपुर नगर निगम परिसर में गिरा विशाल पेड़, कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम परिसर में बुधवार को अचानक एक विशाल पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आने से परिसर में खड़े कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेड़ गिरने के समय आसपास खड़े कई दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया गया, ताकि परिसर में आवागमन सामान्य हो […]

prunia: MLC की शपथ लेते ही पवन सिंह ने उठाई फिल्म सिटी की मांग, बोले- बिहार के कलाकारों को मिले बड़ा मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना ; भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बुधवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने “जय भोजपुरी, जय बिहार” का नारा लगाते हुए बिहार में फिल्म सिटी स्थापित करने की मांग की। पवन सिंह ने कहा कि बिहार प्रतिभाशाली कलाकारों की धरती है, लेकिन यहां संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण कई कलाकार अपनी प्रतिभा को सही मंच नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में फिल्म सिटी बनती है तो इससे भोजपुरी फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों को राज्य में ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार […]

Bhagalpur: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ. अनंत विक्रम सम्मानित, समाजसेवा के कार्यों की सराहना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनंत विक्रम को सम्मानित किया गया। संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर घनश्याम प्रसाद ने कहा कि डॉ. अनंत विक्रम पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नि:शुल्क चेचक रोधी होम्योपैथिक दवा का वितरण कर समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान को देखते हुए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना […]

Purnia: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने चिकित्सकों का किया सम्मान, केंद्रीय जेल में लगाया नेत्र जांच शिविर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जोधपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मथुरादास माथुर अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ-साथ केंद्रीय जेल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के तहत मथुरादास माथुर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. रानू शर्मा, डॉ. सिमरन सिंह सहित कई चिकित्सकों को माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी ने कहा कि चिकित्सक […]

Purnia: गुलाबबाग में बाटा एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, विधायक विजय खेमका ने किया उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। गुलाबबाग सोनौली चौक स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय के समीप बुधवार को बाटा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और गुलाबबाग तथा आसपास के उपभोक्ताओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया। इस अवसर पर शोरूम के संचालक नीरज खेमका ने कहा कि बाटा विश्व की सबसे प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद फुटवियर कंपनियों में से एक है। आज लगभग हर घर में बाटा के किसी न किसी उत्पाद का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि नए एक्सक्लूसिव शोरूम के खुलने से अब उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले जूते, चप्पल एवं अन्य फुटवियर एक ही […]

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र हितों की रक्षा के लिए सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का गठन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समस्याओं के समाधान को लेकर संयुक्त पहल पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान एवं छात्र हितों की रक्षा को लेकर बुधवार को मधुबनी स्थित मंजू निवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं छात्र जदयू के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न छात्र हित के मुद्दों को “सामूहिक छात्र संघर्ष समिति, पूर्णिया” के बैनर तले संगठित रूप से उठाया जाएगा। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एबीवीपी के विश्वविद्यालय परिसर अध्यक्ष विकास कुमार एवं छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने की। दोनों छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम का प्रकाशन, नियमित कक्षाओं का संचालन, छात्र सुविधाओं का विस्तार […]

Purnia: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों को दी गई चिकित्सीय सलाह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए। इस दौरान नि:शुल्क शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष […]

Purnia: 9 वर्ष पहले की मदद बनी विश्वास की पहचान, बुजुर्ग पिता के एक फोन पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। मानव सेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी एक बुजुर्ग पिता की सहायता की पुकार पर देर रात ही सक्रिय हो गए। उन्होंने फोन पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और बुधवार सुबह संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचकर भर्ती मरीज अरुण कुमार यादव का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब एक बजे अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी घनश्याम यादव ने आशीष गोस्वामी को फोन कर बताया कि उनका पुत्र संक्रमण के कारण जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती है और उपचाराधीन है। प्रारंभ […]

Purnia: डॉक्टर्स डे पर किडज़ी जॉनी किड्स के बच्चों ने डॉक्टरों को भेंट किए पौधे, जताया सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर महबूब खान टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहर के विभिन्न चिकित्सकों से मुलाकात कर उन्हें पौधे भेंट किए तथा डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान, आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने विभिन्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके समाज के प्रति योगदान के लिए धन्यवाद दिया। चिकित्सकों ने भी बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, स्वस्थ रहने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास एवं प्राचार्या अम्बरीन खान भी उपस्थित […]