5
(1)

पूर्णिया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर महबूब खान टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहर के विभिन्न चिकित्सकों से मुलाकात कर उन्हें पौधे भेंट किए तथा डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान, आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

बच्चों ने विभिन्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके समाज के प्रति योगदान के लिए धन्यवाद दिया। चिकित्सकों ने भी बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, स्वस्थ रहने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास एवं प्राचार्या अम्बरीन खान भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सेवा, सम्मान, संवेदनशीलता एवं कृतज्ञता जैसे संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक डॉक्टरों से बातचीत की, उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य सेवा के महत्व को समझा। बच्चों के इस अनूठे प्रयास की सभी चिकित्सकों ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में किडज़ी जॉनी किड्स परिवार ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: