Month: July 2026

Naugachia: खेलने के दौरान आठ वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित नगरह पंचायत में बुधवार को खेलते समय विषैले सांप के डंसने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान नगरह पंचायत निवासी उमेश मंडल एवं ललिता देवी के सबसे छोटे पुत्र कृष्ण कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के बड़े पापा रमेश मंडल ने बताया कि घटना के समय कृष्ण के माता-पिता घर पर नहीं थे। वह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने डंस लिया, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ […]

Naugachia: जीवन जागृति सोसायटी की पहल पर ब्रेन ट्यूमर पीड़ित बच्ची इलाज के लिए जोधपुर एम्स रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय जीवन जागृति सोसायटी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक बच्ची के बेहतर इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। संस्था के प्रयास से बच्ची को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जोधपुर एम्स भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जाएगा। सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शिवजी यादव अपनी पोती को इलाज के लिए उनके पास लेकर आए थे। प्रारंभिक जांच के दौरान बच्ची की स्थिति सामान्य नहीं लगी, जिसके बाद एमआरआई कराया गया। जांच रिपोर्ट में मस्तिष्क के गहरे हिस्से थैलेमस में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। उन्होंने […]

Naugachia: नवगछिया होकर चलने वाली रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल अब एलएचबी रैक से चलेगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया होकर रानी कमलापति और अगरतला के बीच संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रैक से किया जाएगा। इससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 01665/01666 रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल में रानी कमलापति से 23 जुलाई 2026 तथा अगरतला से 26 जुलाई 2026 से एलएचबी रैक के साथ परिचालन शुरू किया जाएगा। नई एलएचबी रैक में कुल 22 कोच होंगे। इसमें चार सामान्य (जनरल) कोच, पांच थर्ड एसी कोच, एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच, दो सेकेंड क्लास कोच तथा आठ स्लीपर कोच सहित अन्य आवश्यक कोच शामिल रहेंगे। रेल अधिकारियों के अनुसार, एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं। इनमें […]

Naugachia: डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीण पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि डिग्री कॉलेज का संचालन रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में ही किया जाए तथा स्थानांतरण के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि भवन निर्माण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद कॉलेज का स्थानांतरण कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। छात्रों ने बताया […]

Naugachia: सहायक अभियंता अमितेश कुमार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । नवगछिया बाढ़ प्रमंडल के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार के भागलपुर तबादले पर बुधवार को कैंप कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। वहीं वीरपुर से स्थानांतरित होकर आए सहायक अभियंता ई. नयन कुमार ने पदभार ग्रहण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी ने कहा कि ई. अमितेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान तटबंध क्षेत्र में रहकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन किया। कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने कहा कि ई. अमितेश कुमार ने अपने […]

Naugachia: जी.बी. कॉलेज में ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम आयोजित, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में बुधवार को यूजी (सीबीसीएस) प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026–30 के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने किया। इसका उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्र सुविधाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय परिसर में हुआ। इसमें प्रथम एवं द्वितीय चयन सूची के तहत नामांकित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, नियमित कक्षाओं के संचालन, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली, पुस्तकालय, एनसीसी, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने […]

Bhagalpur: बी.एल. सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि पद पर प्रो. अमरजीत सिंह निर्वाचित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रो. अमरजीत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रो. अनिल कुमार यादव को दो मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव जीत लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य के हवाले से मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने बताया कि महाविद्यालय के कुल 25 मतदाताओं में से एक मतदाता अनुपस्थित रहे, जबकि 24 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में प्रो. अमरजीत सिंह को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रो. अनिल कुमार यादव को 11 मत मिले। इस प्रकार प्रो. अमरजीत सिंह दो मतों के अंतर […]

Bhagalpur: सत्यदेव महाविद्यालय में ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम आयोजित, नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2026–30 के प्रथम सेमेस्टर के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए बुधवार को महाविद्यालय परिसर में ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्र ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी […]

Bhagalpur: मायागंज अस्पताल में डॉक्टर के नाम पर अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, मरीजों के परिजनों से ठगी का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) के इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर के समीप मरीजों के परिजनों से डॉक्टरों के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उसकी पिटाई कर दी गई और बाद में बरारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की पहचान मो. जफर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अस्पताल परिसर में सक्रिय था। आरोप है कि वह स्वयं को अस्पताल से जुड़ा व्यक्ति बताकर मरीजों के परिजनों को झांसे में लेता था और ऑपरेशन के लिए जरूरी दवाएं, इंजेक्शन तथा हड्डी के […]

Bhagalpur: भाभी से विवाद के बीच चाकूबाजी, बीच-बचाव करने पहुंची महिला समेत दो घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान चाकू से हुए हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी रोशनी का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान रोशनी ने अपने भाई मो. जाहिद को मौके पर बुला लिया। इसके बाद मो. जाहिद ने आक्रोश में आकर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि विवाद शांत कराने पहुंची सोनम पर भी चाकू से […]