5
(2)

नवगछिया । रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीण पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि डिग्री कॉलेज का संचालन रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में ही किया जाए तथा स्थानांतरण के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि भवन निर्माण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद कॉलेज का स्थानांतरण कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

छात्रों ने बताया कि आमरण अनशन से पूर्व चरणबद्ध आंदोलन के तहत मशाल जुलूस, पुतला दहन, आक्रोश मार्च, धरना-प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर कॉलेज स्थानांतरित किया गया है, वह तीनटैंगा दियारा क्षेत्र में पड़ता है, जो प्रतिवर्ष बाढ़ से कई महीनों तक प्रभावित रहता है। ऐसी स्थिति में वहां नियमित रूप से कॉलेज का संचालन और छात्र-छात्राओं का आवागमन कठिन होगा।

अनशनकारियों ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ एवं स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से स्थानांतरण आदेश को तत्काल रद्द कर कॉलेज का संचालन रंगरा में ही सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आमरण अनशन पर आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा बैठे हैं। अनशन स्थल पर दिनभर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण पहुंचकर अपना समर्थन देते रहे।

आंदोलन के समर्थन में उप प्रमुख प्रियतोश सिंह, सियाराम मंडल, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद भोलू, राकेश ठाकुर, राजन ठाकुर, बंटी ठाकुर, रोजी ठाकुर, शक्ति ठाकुर, पंकज जायसवाल, मोहम्मद हाकीम, सिकंदर मंडल, गुलशन झा, आनंद सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, शंकर शर्मा, मो. असलम, आशीष मंडल, भरत भूषण गणपति, बिहार मंडल, मिठ्ठू जायसवाल सहित सैकड़ों छात्र, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: