5
(2)

नवगछिया होकर रानी कमलापति और अगरतला के बीच संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रैक से किया जाएगा। इससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 01665/01666 रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल में रानी कमलापति से 23 जुलाई 2026 तथा अगरतला से 26 जुलाई 2026 से एलएचबी रैक के साथ परिचालन शुरू किया जाएगा।

नई एलएचबी रैक में कुल 22 कोच होंगे। इसमें चार सामान्य (जनरल) कोच, पांच थर्ड एसी कोच, एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच, दो सेकेंड क्लास कोच तथा आठ स्लीपर कोच सहित अन्य आवश्यक कोच शामिल रहेंगे।

रेल अधिकारियों के अनुसार, एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं। इनमें बेहतर ब्रेकिंग प्रणाली, कम कंपन, उच्च सुरक्षा मानक तथा दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है। साथ ही इन कोचों में अधिक आरामदायक सीट एवं बर्थ व्यवस्था होने से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

रेल सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने कहा कि रेल मंत्रालय का यह निर्णय यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि एलएचबी कोचों के संचालन से नवगछिया सहित इस रेलखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: