


नवगछिया । नवगछिया बाढ़ प्रमंडल के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार के भागलपुर तबादले पर बुधवार को कैंप कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। वहीं वीरपुर से स्थानांतरित होकर आए सहायक अभियंता ई. नयन कुमार ने पदभार ग्रहण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी ने कहा कि ई. अमितेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान तटबंध क्षेत्र में रहकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन किया।

कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने कहा कि ई. अमितेश कुमार ने अपने दायित्वों का निर्वहन त्याग, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ किया। उनका कार्य एवं व्यवहार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
विदाई समारोह में तटबंध क्षेत्र के विस्थापित लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ई. अमितेश कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कनीय अभियंता ई. रविंद्र कुमार, संजीत मांझी, संवेदक मुन्ना सिंह, आशीष कुमार, गोपाल सिंह, अखिलेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















