5
(1)

पूर्णिया। गुलाबबाग सोनौली चौक स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय के समीप बुधवार को बाटा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और गुलाबबाग तथा आसपास के उपभोक्ताओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

इस अवसर पर शोरूम के संचालक नीरज खेमका ने कहा कि बाटा विश्व की सबसे प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद फुटवियर कंपनियों में से एक है। आज लगभग हर घर में बाटा के किसी न किसी उत्पाद का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि नए एक्सक्लूसिव शोरूम के खुलने से अब उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले जूते, चप्पल एवं अन्य फुटवियर एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि शोरूम के ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों पर 5 से 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा बाटा एक्सेसरीज पर भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध हैं।

कंपनी के एरिया मैनेजर अनुप कुमार ने उपभोक्ताओं से गुलाबबाग स्थित बाटा एक्सक्लूसिव शोरूम का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह शोरूम महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण फुटवियर की खरीदारी का भरोसेमंद केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में उपलब्ध नवीनतम बाटा उत्पाद अब पूर्णिया के उपभोक्ताओं को भी इसी शोरूम में उपलब्ध होंगे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक एवं उपयोगी पहल बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: