5
(2)

स्थानीय लोगों से भी मिले पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र, अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

नवगछिया । बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर अंतर्गत काजिकोरिया-राघोपुर बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ मरम्मत कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बांध मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र के लोगों को संभावित बाढ़ एवं कटाव के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मंत्री ने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों से मरम्मत कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बांध की मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कार्य के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार जनहित एवं जनसुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बांध का मरम्मत कार्य तेज गति, उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

निरीक्षण के अंत में मंत्री ने दोहराया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को नियमित मॉनिटरिंग जारी रखते हुए निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: